SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में फूड सेफ्टी विभाग की रेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस समेत कई स्टोर्स पर छापा, 2.13 करोड़ का माल सीज

राजधानी पटना में फूड सेफ्टी विभाग ने ब्लिंकिट वेयरहाउस समेत कई प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आईं. ब्लिंकिट के एक वेयरहाउस में 2.13 करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि कई जगहों पर एक्सपायरी खाद्य पदार्थ भी नष्ट कराए गए है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 23, 2026, 01:00 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 02:04 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को देखने के लिए कई प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान ब्लिंकिट वेयरहाउस, 9 to 9 सुपर मार्केट और YOY China Restaurant समेत कई जगहों पर अनियमितताएं सामने आईं. विभाग ने ब्लिंकिट के एक वेयरहाउस में 2 करोड़ 13 लाख 99 हजार 535 रुपये की खाद्य सामग्री की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी. खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर 22 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान नसीरपुर, ताजपुर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस से होल फॉर्म ब्रांड की 276 प्रकार की खाद्य सामग्री के करीब 25 टन स्टॉक के वितरण पर रोक लगाई गई. इसके अलावा बेसिक ब्रांड की विभिन्न दालों और नट्स की बिक्री भी रोक दी गई.

एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

जांच में SK नगर स्थित 9 to 9 स्टोर में सत्तू, सूजी, बेसन, आटा, मैदा और मसालों समेत 14,740 रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई. वहीं, आनंदपुरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर में करीब 190 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये बताई गई. इंद्रपुरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर में 49.5 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला. इसके अलावा चावल, घी, सूजी, अचार, ग्लूकोंडी और चीनी के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए. विभाग की जांच में कुछ प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य पदार्थों के भंडारण में लापरवाही भी सामने आई.

ये भी पढ़ें: होटल की दाल में कॉकरोच: हाजीपुर में लाइसेंस सस्पेंड, पटना में कई जगह मिलीं खामियां

YOY China Restaurant की किचेन में भी मिली गंदगी

जांच के दौरान कुछ स्टोर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने जैसी कमियां पाई गईं. वहीं, YOY China Restaurant की किचेन में भी सफाई में कमी देखी गई. विभाग ने एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया. साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को 14 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर करने का नोटिस दिया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. इसमें लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.

अररिया में नकली खाद-बीज बनाने वाले गोदाम का खुलासा

वहीं, अररिया में भी नकली खाद और बीज बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है. जिला मुख्यालय से सटे गैयारी गांव में कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नकली खाद और बीज बनाने वाले एक बड़े गोदाम को सील कर दिया. इस गोदाम में सस्ते यूरिया में लाल रंग मिलाकर नकली पोटाश खाद तैयार की जा रही थी. साथ ही, नमक से बने नकली डीएपी खाद को भी पैक करने की तैयारी की जा रही थी. गोदाम में खाद के साथ-साथ मक्के के सस्ते बीज को नामी कंपनियों के पैकेट में पैक किया जा रहा था. तब तक वहां पुलिस की टीम पहुंचे उससे पहले ही कारोबारी गोदाम बंद कर फरार हो गये थे. इसके बाद अधिकारियों ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे सामान को जब्त कर लिया. फिलहाल, पुलिस फरार कारोबारी की तलाश में जुटी है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा (पटना), कुमार नितेश (अररिया)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES