SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना के एक दर्जन से अधिक पार्कों में होगी छठ पूजा, जू की झील से लेकर इको पार्क तक व्रतियों के लिए होंगे खास इंतजाम

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना के पार्कों में तैयारियां तेज हो गई हैं. पटना जू की झील समेत शहर के एक दर्जन से अधिक बड़े पार्कों में छठ पूजा होगी. व्रतियों की सुविधा के लिए झील की सफाई, घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 13, 2026, 23:48 IST | Updated: Nov 13, 2026, 23:56 IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के पार्कों में भी तैयारियां अब अंतिम पड़ाव में पहुंच गई हैं. इस बार पटना जू की झील समेत शहर के एक दर्जन से अधिक बड़े पार्कों में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए पार्कों में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए काम तेजी से किया जा रहा है. पार्कों में आने वाले छठ व्रतियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. खासकर शाम और सुबह के अर्घ्य के समय सुरक्षा और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया जा रहा है.

जू की झील पर विशेष इंतजाम

पटना जू की झील को छठ पूजा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है. इसके तहत सबसे पहले झील के पानी की सफाई कराई जा रही है. साथ ही घाट के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी. झील के किनारे छठ व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें कपड़े बदलने में परेशानी न हो. वहीं, पूजा के दौरान रोशनी उपलब्ध कराने के लिए लाइट टावर लगाए जाएंगे. इन टावरों में फ्लड लाइट की व्यवस्था रहेगी, जिससे घाट के आसपास का पूरा क्षेत्र रोशन रहेगा और व्रतियों को अर्घ्य देने में सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम? देखें हर जिले का अपडेट

इन पार्कों होगी छठ पूजा

शहर के जिन प्रमुख पार्कों में छठ पूजा होगी, उनमें इको पार्क, हार्डिंग पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, लाल बहादुर शास्त्री पार्क, एजी कॉलोनी पार्क, ऊर्जा पार्क, सीआईडी कॉलोनी पार्क और लोहिया नगर पार्क समेत अन्य पार्क शामिल हैं. इन सभी पार्कों में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे.

पार्कों में रोशनी के होंगे इंतजाम

इको पार्क समेत पार्क प्रबंधन के अधीन आने वाले बड़े पार्कों में मुख्य रूप से रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इन पार्कों में पहले से ही फव्वारे और हौज के रूप में पानी का स्रोत उपलब्ध हैं, इसलिए अर्घ्य देने के लिए अलग से विशेष जल प्रबंधन की आवश्यकता नहीं होगी. शुक्रवार से पार्कों में लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि शाम और सुबह अर्घ्य के दौरान पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES