SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मोदी जहां गए, वहां सरकार गिर गई...', बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव का PM पर तंज, बाढ़ और चीनी मिलों पर मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि वे जहां भी गए, वहां सरकार गिर गई. पप्पू यादव ने बिहार में आई बाढ़ में सहायता नहीं मिलने का दावा करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 10, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:08 PM IST
Image Credit: पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने उन पर तंज कसा है. उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों और विभिन्न देशों में राजनीतिक अस्थिरता का जिक्र करते हुए तंज कसा. पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी गए, वहां सरकार गिर गई. उन्होंने सवाल उठाया कि अब प्रधानमंत्री बिहार को कहां ले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में आई बाढ़, प्रभावित परिवारों को राहत और चीनी मिलों की स्थिति को लेकर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा. सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप नेपाल गए तो वहां सरकार गिर गई. बांग्लादेश गए तो वहां सरकार गिर गई. श्रीलंका गए तो वहां सरकार गिर गई. इजराइल गए तो वहां सरकार गिर गई. अमेरिका में भी सरकार गिर गई. अब आप बिहार को कहां ले जाएंगे?

PM मोदी के दौरे पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल

उन्होंने प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे और बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए. पप्पू यादव ने कहा कि वैशाली सत्य और प्रेम का प्रतीक है. यह वह ऐतिहासिक तपोभूमि है, जहां से पूरी दुनिया और देश को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि जब बिहार बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रहा था, तब प्रधानमंत्री ने इस पर एक बार भी ट्वीट नहीं किया. ऐसे में अब उनके बिहार आने का क्या औचित्य है? सांसद ने दावा किया कि बाढ़ से करीब 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक रुपए की भी सहायता नहीं मिली. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बर्बादी का सामना कर रहा है. पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि बिहार की जनता को यह बताया जाना चाहिए कि राज्य की चीनी मिलों का क्या हुआ.

ये भी पढ़ें: 'हमाम में सब नंगे हैं...', बिहार विधान परिषद में नियुक्तियों पर RJD MLC सुनील सिंह ने की जांच की मांग, गरमाई सियासत

सोनिया गांधी की किताब की सराहना

बिहार के विकास और लोगों की समस्याओं पर जवाब देने की जरूरत है. केवल दौरे करने से लोगों की परेशानियां दूर नहीं होंगी. सरकार को बाढ़ प्रभावितों की मदद और राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. इसके अलावा पप्पू यादव ने सोनिया गांधी की किताब और उसमें सामने रखे गए ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोनिया गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिलाओं की शक्ति और इंदिरा गांधी के विजन को दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है.

सावित्रीबाई फुले का किया उल्लेख

उन्होंने सावित्रीबाई फुले का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सोनिया गांधी भी उसी सांस्कृतिक विरासत की एक प्रतिध्वनि हैं. सोनिया गांधी ने समय, परिस्थितियों और संदर्भों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक घटनाओं को सामने रखने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अलग-अलग मौकों पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भावनाओं और विचारों को साझा किया तथा देश को यह बताने का प्रयास किया कि इतिहास में क्या सही हुआ और कहां गलतियां हुईं. पप्पू यादव ने इसके लिए सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी किताब के माध्यम से साहस दिखाया है और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व को सामने रखा है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES