App

मेरा क्या कसूर मां, पाप तुमने किया और सजा मुझे दी! मुजफ्फरपुर में झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची, उसकी आंखें पूछ रही ये सवाल

मुजफ्फरपुर जिला में झाड़ी में फेंकी हुई एक नवजात बच्ची 20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को मिली. बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने झाड़ी से उठाकर अस्पताल पहुंचाया. यहां पर नवजात बच्ची की देखभाल की जा रही है.

मेरा क्या कसूर मां, पाप तुमने किया और सजा मुझे दी! मुजफ्फरपुर में झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची, उसकी आंखें पूछ रही ये सवाल
Image Credit: मुजफ्फरपुर में झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली (Z News)

जब फेंकना ही था, तो जन्म क्यों दिया! पाप तुमने किया और सजा मुझे दी! मेरा क्या कसूर था मां? ये सवाल वह नवाजत बच्ची की आंखें अपनी कलयुगी मां से पूछ रही हैं, जिसने उसे झाड़ियों में मरने के लिए फेंक दिया. आखिर इस कठोर मां ने ये कदम क्यों उठाया? क्या समाज का डर था या बेटे की चाह में बेटी पैदा हो गई? चलिए मुजफ्फरपुर में झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची की पूरी घटना को जानते हैं.

कलयुगी मां की करतूत, झाड़ी में मिली नवजात बच्ची

दरअसल, जहां एक तरफ पूरे देश में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा हो रही है और जगह-जगह कन्या पूजन की जा रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर में एक ऐसी कलयुगी मां ने माता रूपी एक बच्ची को झाड़ी में फेंककर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में फेंकी गई नवजात बच्ची को उठाकर ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की ओर से उसकी देखभाल की जा रही है.

झाड़ी में फेंकी गई मासूम, चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण

अब इस बात की चर्चा चारों तरफ हो रही है कि जिस कन्या की पूजा के लिए लोग नवमी के दिन घर-घर बच्ची की तलाश करते हैं. ऐसे समय में एक कन्या रूपी बच्ची को झाड़ी में फेंककर कन्या के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है और मां दुर्गा का अपमान करने की बात कही जा रही है. उस कलयुगी मां को हर कोई कोस रहा है कि उसने अपनी नवजात बच्ची को झाड़ी में कैसे फेंक दिया. हालांकि, नवजात बच्ची को झाड़ी में कब और किसके द्वारा फेंका गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

दरअसल, बोचहां थाना प्रभारी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बलिया इंद्रजीत के वार्ड नंबर 11 में एक झाड़ी के बीच एक नवजात बच्ची को किसी के द्वारा फेंक दिया गया है. मामले की सूचना जैसे ही बोचहां थाना प्रभारी को मिली, तत्काल थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. झाड़ी में फेंकी गई उस नवजात बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से झाड़ी से उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां नवजात का इलाज चल रहा है. फिलहाल, बोचहां थाने की पुलिस झाड़ी में मिली बच्ची की पहचान में जुटी है.

इनपुट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More