SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विधान परिषद की आठों सीटों पर जीत दर्ज करेगा एनडीए, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का बड़ा दावा

संजय कुमार झा ने विपक्ष के चुनाव आयोग पर हल्लाबोल को गलत ठहराया है. उनका कहना है कि विपक्ष जहां चुनाव हारता है, वहीं निष्पक्ष चुनाव नहीं होते. जहां जीत जाता है, वहां निष्पक्षता से चुनाव होते हैं. इसके अलावा, फरक्का जल संधि और विधान परिषद चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 09, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 03:34 PM IST
Image Credit: संजय कुमार झा, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष (Video Grab)
Join

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का दावा है कि एनडीए बिहार विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एनडीए विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधान परिषद के लिए चुनावी रणनीति और गठबंधन के दलों के बीच समन्वय पर चर्चा की जाएगी. संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बुलाया है और उसमें चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारी की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही एनडीए सरकार के कामकाज, आगे का बिहार कैसा हो, इस पर चर्चा की जाएगी. फरक्का जल संधि को लेकर संजय झा ने कहा कि बिहार के हितों और राज्य की जरूरतों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए. जनता दल यूनाइटेड इस मुद्दे को लेकर राज्य में नीतीश संवाद कार्यक्रम चला रहा है.

READ ALSO: चुनाव आयोग कराने जा रहा सत्यापन: अगर आपका नाम बिहार SIR में रह गया था तो आपके लिए है बड़ा मौका

संजय कुमार झा ने कहा, नीतीश कुमार जी पहले से ही इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के साथ हमलोग विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी से भी मिले थे. हमने आग्रह किया था और हमारा मानना है कि इसी साल 12 दिसंबर को यह संधि खत्म हो रही है और हमारी पार्टी का गंगा किनारे के जिलों में व्यापक प्रभाव रहा है. वैसे प्रभाव तो पूरे प्रदेश में है. हम खासतौर से गंगा किनारे के जिलों पर फोकस कर रहे हैं. आज पटना में समापन होगा. नवंबर में जो अंतिम चार जिले हैं, उनका कार्यक्रम होगा.

SIR को लेकर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की ओर से दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी संजय झा ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बिहार से SIR की प्रक्रिया शुरू हुई थी और इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं. उनके दावे के मुताबिक, अदालत ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया था.

संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार SIR को लेकर विपक्ष सुप्रीम कोर्ट गया था. वहां क्या हुआ? सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के सारे आरोपों को नकार दिया था. ये लोग चाहते हैं कि जिनका निधन हो गया, उन्हें भी वोटर लिस्ट में बनाए रखा जाए. विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों ने भी कहा है कि आप एक संस्थान को बदनाम कर रहे हैं, जिसकी प्रतिष्ठा दुनिया भर में थी. ये लोग पूरी चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जहां चुनाव जीत गए, वहां निष्पक्ष, जहां हार गए वहां चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हैं.

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार या किसी प्रदेश की जनता जो मैंडेट देती है, उसका ये लोग मजाक उड़ा रहे हैं. यह बिल्कुल गलत है. एसआईआर कोई पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी ऐसा होता रहा है. ये लोग जानते हैं कि जनता के बीच इनकी अपील नहीं जा पा रही है, इसलिए ये लोग संस्थानों को बदनाम कर रहे हैं.

रिपोर्ट: रूपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES