App

मुजफ्फरपुर: युवक का गला रेतने वाला सुनील महतो उर्फ बम समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछही में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील महतो उर्फ बम को समस्तीपुर के वारिसनगर से गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरपुर: युवक का गला रेतने वाला सुनील महतो उर्फ बम समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Image Credit: मुजफ्फरपुर में युवक का गला रेतने वाला 'बम' गिरफ्तार (zee media)

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछही में एक बदमाश युवक ने गांव के ही दो युवकों पर चाकू से वार करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सुनील महतो उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर स्थित उसके बहनोई के घर से हुई है. बीते 4 अक्टूबर की रात सुनील उर्फ बम ने गांव के ही युवक दिबांग राज के गले पर चाकू से वार कर दिया था. वहीं, उसे बचाने पहुंचे दूसरे युवक मुन्ना को भी चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

चाकू से हमला कर युवक को किया घायल
पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात मछही के भंडारी पोखर के नजदीक तीन दोस्त आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान गांव का ही सुनील उर्फ बम वहां पहुंचा और दिबांग राज पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं, दिबांग को बचाने पहुंचे एक अन्य युवक मुन्ना पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया. घटना में दिबांग राज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

307 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
डीएसपी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 307 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र में उसके बहनोई के घर से सुनील उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया.

नदी पार करने की शर्त के पैसे को लेकर विवाद
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नदी पार करने को लेकर युवकों के बीच शर्त लगी थी. इसी शर्त के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि, विवाद का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More