भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /महिला सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस हाई अलर्ट: SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक बढ़ेगी निगरानी

महिला सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस हाई अलर्ट: SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक बढ़ेगी निगरानी

Muzaffarpur News: बिहार के कई जिलों में छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए.

Edited ByRupak Kumar
Published: Sep 25, 2026, 07:12 AM IST|Updated: Sep 25, 2026, 07:19 AM IST
joinshare
महिला सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस हाई अलर्ट: SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक बढ़ेगी निगरानी
Image Credit: महिला सुरक्षा को लेकर SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग (ZEE MEDIA)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Muzaffarpur News: हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद देर शाम मुजफ्फरपुर के ssp कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई. कई घंटों तक चली इस बैठक के बाद महिला सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए. साथ ही, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त
दरअसल, हाल के दिनों में बिहार के जमुई, समस्तीपुर, लखीसराय, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर जिलों में महिलाओं और छात्राओं के साथ घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा को लेकर सख्त नजर आ रहा है. मुख्यालय की ओर से बिहार के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को महिला सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि छात्राएं निर्भीक होकर स्कूल-कॉलेज जा सकें और महिलाएं भी बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकें. इसी निर्देश के बाद SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. इसमें ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी सहित तमाम डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक में पुलिस दीदी भी शामिल हुईं.

स्कूल-कॉलेज से बाजार तक बढ़ेगी निगरानी,
हाई लेवल मीटिंग को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, उसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की गई. बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान स्कूल और कॉलेज वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिया गया. वहीं, मॉल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में, जहां महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की अधिक आवाजाही होती है, वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी ने बताया कि पुलिस दीदी और स्थानीय थाना पुलिस आपसी सामंजस्य के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगी. वहीं, थानों की गश्ती को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. इसकी निगरानी अब डीएसपी रैंक के अधिकारियों द्वारा की जाएगी. जरूरत के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारी भी शहर में निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि महिला सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Muzaffarpur News