SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नशे की विरासत संभाल रहे थे भाई-बहन: 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार कैश के साथ एक और हसीना गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में एक और हसीना अपने भाई के साथ 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार की गई है. दोनों भाई-बहन, मां के नशे के कारोबार की विरासत संभाल रहे थे, लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच सके.

Edited By Shailendra
Published: Oct 02, 2026, 09:32 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 06:36 PM IST
Image Credit: 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार कैश के साथ एक और हसीना गिरफ्तार (Z News)
Join

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से एक भाई-बहन को 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं, भारी मात्रा में बरामद स्मैक के बारे में दोनों भाई-बहन से पुलिस गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया जा रहा है कि इन दोनों भाई-बहन के इस धंधे में आने से पहले उनकी मां ने इस कारोबार को खड़ा किया और उसके बाद दोनों भाई-बहनों ने इसे विरासत समझकर नशे के इस कारोबार को आगे बढ़ाने लगे थे.

READ ALSO: पूर्वी चंपारण में फर्जी आधार कार्ड का खेल: नेपाली नागरिकों के कार्ड बनाकर वसूली जाती थी मोटी रकम, दुकानदार समेत 3 गिरफ्तार

दरअसल, मुजफ्फरपुर के सीनियर पुलिस अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना पुलिस ने क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित अंशु कुमारी के घर पर छापेमारी की. पुलिस ने वहां से 2015 पुड़िया स्मैक बरामद किया. स्मैक का कुल वजन 2.435 ग्राम बताया जा रहा है और उसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. दोनों भाई-बहन अंशु कुमारी और उसके भाई शिव शंकर कुमार को 2 लाख 10 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि नशे की इस खेप को एक ड्रम में रखकर मिट्टी के नीचे दबाया गया था, जिसे ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट गए थे. हालांकि, पुलिस ने हार नहीं मानी और मिट्टी के अंदर से नशे की इस बड़ी खेप को ढूंढ निकाला. अब पुलिस गिरफ्तार भाई-बहन से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और ये लोग कब से इसका कारोबार कर रहे थे. साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन के अलावा इस कारोबार से और कौन जुड़ा हुआ है.

इस बारे में एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि गायघाट थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक और तकरीबन 2 लाख 10 हजार रुपये कैश के साथ अंशु कुमारी और शिव शंकर कुमार नामक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इनपुट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES