SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, एक की मौत, दर्जनों घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में गोबरसही चौक के पास नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 02, 2026, 03:44 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 03:52 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका (zee media)
Join

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में बड़ा धमाका हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, दर्जनों घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में हुआ धमाका

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां आज आरसीडी विभाग की ओर से नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का काम कराया जा रहा था. इसी दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में दर्जनों घर और कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

ये भी पढ़ें: वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी छोटू गिरफ्तार

पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

धमाके के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागने लगे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस की कई टीमें, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुमार उत्सव, रेस्क्यू विभाग, अग्निशमन विभाग की कई टीमें और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गईं. सभी टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. फिलहाल, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और कितने घरों व गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आनी बाकी है. फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घटनास्थल से इस मामले में अधिक जानकारी दे रहे हैं.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES