SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर फर्जीवाड़ा: छुट्टी के दिन बैंक से गायब होती थी UIDAI मशीन, बनाए जा रहे थे बांग्लादेशियों के जाली आधार-पासपोर्ट

मुजफ्फरपुर में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. नगर एसडीपीओ 1 सुरेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पंडित छुट्टी के दिनों में मशीन को कंप्यूटर सेंटर पर उपलब्ध करा देता था और आधार बनाने या नाम बदलने जैसे कामों के बदले में पैसे वसूलता था.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 02, 2026, 02:28 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:50 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर फर्जीवाड़ा (वीडियो ग्रैब और फाइल फोटो)
Join

बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैंक में आधार बनाने वाले मशीन से कंप्यूटर सेंटर में बांग्लादेशियों का आधार और जाली पासपोर्ट बनाया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित कन्हाई कम्युनिकेशन कंप्यूटर सेंटर से कई कई दस्तावेज बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त
दरअसल, मुजफ्फरपुर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मोती झील की कन्हाई कम्युनिकेशन में दस्तावेजों को अनधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर गलत दस्तावेज बनाए जाते हैं. इसी सिलसिले में नगर एसडीपीओ वन सुरेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना ने छापेमारी कर कई आपत्तिजनक दस्तावेज एवं आधार बनाने की सामग्री लैपटॉप जब्त किए. 2019 से इस कंप्यूटर सेंटर में काम करने वाले मोतिहारी के केसरिया थाना के रहने वाले साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

आधार के साथ की जाती थी छेड़छाड़ 
जांच और पूछताछ में पता चला कि पटना के एक बैंक में आधार बनाने वाले मशीन को लाकर मुजफ्फरपुर में आधार बनाए जाते थे और अन्य कंप्यूटर सेंटर में भी आधार बनाए जाते थे, जिसमें आधार के साथ छेड़छाड़ की जाती थी. इस सिलसिले में नगर थाना ने छपरा के दरियापुर से शिवकुमार पंडित को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

ऐसे चल रहा था ये खेल
दरअसल, पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित यूनियन बैंक में टेम टेक्नोलॉजी एजेंसी के पास यूआईडीएआई मशीन से आधार बनाने का कॉन्ट्रैक्ट है. यहां का कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पंडित छुट्टी के दिनों में मशीन को कंप्यूटर सेंटर पर उपलब्ध करा देता था और आधार बनाने या नाम बदलने जैसे कामों के बदले में पैसे वसूलता था. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी तथ्यों की जांच करते हुए छापेमारी की. जांच में पता चला यहां अवैध रूप से पासपोर्ट भी बनाने का काम किया जा रहा था, जिसमें एक बांग्लादेश का पासपोर्ट जारी किया गया था.

शिव शंकर पंडित हिरासत में
नगर एसडीपीओ 1 सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गलत ढंग से आधार में छेड़छाड़, अन्य सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ और पासपोर्ट बनवाने का काम चल रहा है. छापामारी एवं जांच से पता चला कि वाकई यहां पर बैंक में सप्लाई होने वाले यूआइडीएआइ मशीन अवैध रूप से एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर विभिन्न साइबर कैफे में गलत ढंग से काम करता था. इस सिलसिले में छपरा से शिव शंकर पंडित को हिरासत में ले लिया गया है, जो पटना के बोरिंग कैनल रोड में यूनियन बैंक में टेम टेक्नोलॉजी एजेंसी के ऑपरेटर के रूप में काम करता था.

यह भी पढ़ें: जिंदगी का बड़ा हिस्सा जेल में काट लिए: आज गांधी जयंती पर 44 कैदियों को मिलेगी रिहाई, खुली हवा में लेंगे सांसें

सुरेश कुमार ने बताया कि शिवशंकर छुट्टी के दिनों में मशीन को अपने संपर्क के विभिन्न साइबर कैफे में ले जाकर यह कार्य करते थे. इस सिलसिले मे नगर थाना में केस दर्ज किया गया है. इस सिलसिले में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से साहिल कुमार को भी गिरफ्तार किया है. कन्हाई कम्युनिकेशन से दो लैपटॉप, आइरिस स्कैनर, फिंगर स्कैनर, अंगूठे का क्लोन, 8 आधार कार्ड अन्य दस्तावेज एवं डिजिटल सामग्री जब्त किए गए हैं.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES