SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अहियापुर थाने के दरोगा ललन कुमार पर गिरी गाज, केस की जांच के दौरान पीड़िता से अश्लील बातचीत के आरोप में SSP ने किया सस्पेंड

बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाने में तैनात दरोगा ललन कुमार को महिला से अश्लील बातचीत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पीड़िता की शिकायत मिलने पर SSP ने जांच कराया. जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 08:06 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 08:23 PM IST
Image Credit: अहियापुर थाने के दरोगा ललन कुमार पर गिरी गाज (zee media)
Join

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. अहियापुर थाने में दर्ज एक एफआईआर की पीड़िता से आधी रात को फोन पर अश्लील बातचीत करना एक दरोगा को महंगा पड़ गया.ऑडियो सामने आने और मामले की जांच के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने अहियापुर थाने में पदस्थापित दरोगा ललन कुमार को निलंबित कर दिया है. उस केस की जांच दरोगा ललन कुमार के नेतृत्व में हो रहा था.

पीड़िता से अश्लील बातचीत के आरोप में दरोगा पर कार्रवाई

यह पूरा मामला अहियापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 1416/26 से जुड़ा है.पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि ललन कुमार अक्सर आधी रात को व्हाट्सऐप कॉल करके उससे अश्लील बातचीत करते थे. विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जाता था. महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा केस के आरोपी नीरज कुमार झा उर्फ नवाब नीरज कुमार को लाभ पहुंचाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे. महिला ने हिम्मत दिखाते हुए SSP कांतेश कुमार मिश्रा से इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच कराई. जांच दल ने पीड़िता की ओर से दिए गए सबूतों की जांच किया. जांच रिपोर्ट में दरोगा ललन कुमार पर पद का दुरुपयोग करने, और महिला के साथ गलत व्यवहार करने के आरोपों की पुष्टि हुई.

ये भी पढ़ें: वैशाली में 13 बच्चों की मौत के दशकर्म पर बवाल, PK की मौजूदगी में भिड़े BJP और JDU के नेता, मारपीट में जेडीयू प्रदेश सचिव घायल

जांच रिपोर्ट के बाद SSP ने किया निलंबित

जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की छवि धूमिल करने, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में एसएसपी ने दरोगा ललन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवनयापन भत्ता दिया जाएगा. इस कार्रवाई को मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की मर्यादा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है. पद की जिम्मेदारी के विपरीत आचरण या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप

दरअसल, पीड़िता ने अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर भीखनपुर निवासी नीरज कुमार झा उर्फ नवाब नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर उसका लैपटॉप छीन लिया और उसके वीडियो व तस्वीरों को एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे करीब आठ लाख रुपये की ठगी भी की. उसने आरोप लगाया कि नीरज की आपराधिक छवि है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसी वजह से वह डरकर मुजफ्फरपुर छोड़ने को मजबूर हो गई. इस मामले के जांच की जिम्मेदारी अहियापुर थाने में तैनात दरोगा ललन कुमार को सौंपी गई थी. पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उससे अश्लील बातचीत की और उसे ब्लैकमेल किया.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES