SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली और छठ पूजा को लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट, DM ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीएम कुमार गौरव ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 07, 2026, 08:41 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 08:56 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने देर रात विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और रेलवे अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने यात्रियों की सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में जिले से बाहर रहने वाले लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन का विशेष प्रयास है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही, इन कैमरों के माध्यम से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से भी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: त्योहारों पर 24 घंटे गश्त और QRT तैनात, अफवाह फैलाने वालों पर 4 घंटे में होगी कार्रवाई: CM सम्राट चौधरी

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बनेगी विशेष रणनीति

डीएम ने कहा कि छठ पूजा के समापन के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के वापस लौटने के कारण रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ जुटती है. इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात पुलिस पदाधिकारी और रेलवे अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे को जिला प्रशासन की ओर से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराया जाएगा.

नशाखुरानी गिरोह पर पुलिस की नजर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाई गई है. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से दीपावली एवं छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रशासन का उद्देश्य है कि जिलेवासी दोनों पर्वों को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES