SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'यह मेरे पूर्वजों की मजार, टूटने नहीं दूंगा': दरभंगा में 400 साल पुराने मजार विवाद पर पप्पू यादव का बड़ा ऐलान

दरभंगा में 400 साल पुराने मजार विवाद पर पप्पू यादव कहना है कि यह मेरे पूर्वजों की मजार है, इसे टूटने नहीं दूंगा, मैं इसकी लड़ाई को लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि यहां हमारे पूर्वज दफन हैं, हम उनकी पूजा करते हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 15, 2026, 10:10 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 10:17 PM IST
Image Credit: 400 साल पुराने मजार विवाद पर पप्पू यादव का बड़ा ऐलान (Z News)
Join

दरभंगा के चंदनपट्टी-रघुनाथपुर में करीब 400 साल पुराने पीर बाबा के मजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. एनएच-527ई (NH-527E) के निर्माण के दौरान मजार के प्रभावित होने की आशंका को लेकर ग्रामीण और समर्थक विरोध कर रहे हैं. इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे और सरकार पर जमकर हमला बोला.

'मजार को तोड़ने नहीं दूंगा, इस लड़ाई को मैं लड़ूंगा'

सांसद पप्पू यादव ने मजार को अपने पूर्वजों से जोड़ते हुए कहा कि यहां हमारे पूर्वज दफन हैं, हम उनकी पूजा करते हैं, नमाज पढ़ते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मजार को हटाने का कोई मुद्दा नहीं था, तो यह मुद्दा कौन लेकर आया और इसके पीछे किसकी साजिश है?

400 साल पुराने मजार को पप्पू यादव ने बताया अपना पूर्वज

पप्पू यादव ने तल्ख लहजे में कहा कि इसे तोड़ने के पीछे कोई न कोई गद्दार जरूर होगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस लड़ाई को लड़ेंगे और मजार को टूटने नहीं देंगे. अब इस बयान के बाद मजार विवाद को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज होने के आसार हैं.


'बिहार में सब भगवान भरोसे', सिपाही की मौत पर भकड़े सांसद पप्पू यादव

नालंदा में शराब तस्करों की गोलीबारी में आबकारी विभाग के एक सिपाही की मौत पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 15 अक्टूबर, 2026 दिन गुरुवार को कहा कि बिहार में सब भगवान भरोसे है. उन्होंने कहा कि बिहार में तीन ही व्यक्ति सुरक्षित हैं, जिनमें नेता, पदाधिकारी और माफिया शामिल हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि जहां नफरत फैली हो और संविधान को कमजोर किया जा रहा हो, ऐसे देश में आप क्या उम्मीद कर सकते हैं. राजनीति अब पैसे, अपराध, माफिया नेटवर्क और शोषण से चलने लगी है. एमएलसी, एमएलए और सांसद चुनावों के लिए टिकट पाने वाले उम्मीदवारों को ही देख लीजिए. इनमें से कई लोगों के संबंध रेत, शराब और ड्रग माफियाओं से हैं. हर नेता के साथ ऐसे ही लोग दिखाई देते हैं. जब सिस्टम पर अपराधियों और माफियाओं का दबदबा हो, तो ऐसी घटनाएं होना तय है.

पप्पू यादव ने कहा कि शराब के धंधे में सभी नेता शामिल हैं. एमएलसी, एमएलए और सांसद का टिकट लेने वाले सभी नेता शराब के पैसे से चुनाव लड़ते हैं. हाजीपुर में एक एमएलसी के घर में पूरी फैक्ट्री पकड़ी गई और उसे कोर्ट ने जमानत दे दी. वही एक बड़े नेता के साथ में फोटो खिंचवाता है. राघोपुर नाव हादसे पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लोग कहते हैं कि मौत तो आनी ही है, और यह भगवान की मर्जी या लोगों की किस्मत है. लेकिन बाढ़ कौन लाता है- भगवान या नेता? क्या यह कोई प्राकृतिक आपदा है?

सांसद ने कहा कि हम (नेता) सरकारी फंड लूटते हैं, बांध तोड़ देते हैं और नदियों और बैराजों में गाद जमा होने देते हैं. कटाव रोकने और बाढ़ प्रबंधन के लिए आए फंड को लूट लिया जाता है और घटिया निर्माण कार्य किया जाता है, बोरियों में मिट्टी भरकर ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाता है. फिर गरीब लोगों से कह दिया जाता है कि यह उनकी किस्मत थी.

पप्पू यादव ने कहा कि करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन बाढ़ के दौरान नेता कहीं नजर नहीं आते, क्योंकि इस सब में हर किसी का हिस्सा है. इसमें शामिल हर ठेकेदार को जेल होनी चाहिए और बिहार में उनके काम करने पर रोक लगनी चाहिए. सांसद ने कहा कि जब पुल गिर रहे हैं और सब कुछ टूट-फूट रहा है, तो वे किस बात की जांच कर रहे हैं? इसे बंद करें. नेता दोनों तरफ से फायदा उठाना चाहते हैं. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, आगे आकर लोगों के लिए लड़ना चाहिए और प्रभावित परिवारों को 20-20 लाख रुपए देने चाहिए. क्या यह दान है?

दरभंगा से मुकेश कुमार और इनपुट आईएएनएस के साथ

यह भी पढ़ें: ढोल-बाजे के साथ अनंत सिंह के क्षेत्र में पहुंचे नीरज कुमार: निशांत के मंच से ललन सिंह के करीबी नेताओं ने बनाई दूरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES