SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मौत को करीब से देख लिया...' पप्पू यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, क्या बोले MP

कटिहार में पूर्णिया सासंद पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया. इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दी है. लिखा- बेलोरी–सन्हौली–सालमारी मुख्य सड़क पर बाढ़ के समय से ही सड़क क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक इसका समुचित निर्माण नहीं कराया गया है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 23, 2026, 07:11 IST | Updated: Nov 23, 2026, 07:44 IST
Image Credit: पप्पू यादव (पप्पू यादव फेसबुक)
Join

पूर्णिया सासंद पप्पू यादव के काफिले के साथ हादसा हो गया. रविवार (23 नवंबर, 2026) की रात बेलोरी-सोनैली-सालमारी मुख्य सड़क पर उनकी स्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है. किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है. वहीं, पप्पू यादव सुरक्षित है. बता दें कि इस घटना की जानकारी खुद पूर्णिया सांसद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने सड़क निर्माण में लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में कमी को लेकर भारी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ये भी कहा कि मौत को इतने करीब देखकर मन भावुक है. 

पप्पू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-

'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई, अभी कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान हमारी स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरी. ईश्वर की कृपा और आप सबकी अनगिनत दुआओं से हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं. बेलोरी–सन्हौली–सालमारी मुख्य सड़क पर बाढ़ के समय से ही सड़क क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक इसका समुचित निर्माण नहीं कराया गया है. सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की घोर लापरवाही और PWD के अभियंताओं की उदासीनता के कारण स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में गिर गई. मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, न ही उचित डायवर्जन की व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के लिए दूर तक कोई संकेत या अवरोधक लगाए गए थे. ठेकेदार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ दोषी है.'

'मौत को इतने करीब देखकर मन भावुक'

पप्पू यादव ने पोस्ट में आगे लिखा- 'बारिश नहीं होती और मिट्टी गीली नहीं होती तो शायद हादसा और भी भयावह हो सकता था. इस दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं. किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है. जिसको उचित इलाज के लिए हमने भेजा है. लेकिन मौत को इतने करीब देखकर मन भावुक है. एक बड़ी अनहोनी टली, मगर यह एक बड़ी लापरवाही है उस कॉन्ट्रेक्टर कम्पनी का, जो यहां रोड निर्माण का कार्य कर रही है. न खतरे का बोर्ड, न कोई चेतावनी! आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही की नींद क्यों टूटेगी?'

यह भी पढ़ें: जब सिवान में जाम में फंसा मंत्री श्रवण कुमार का काफिला, बजते रहे हूटर... फिर सुरक्षाकर्मियों को उतरना पड़ा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES