SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब सिवान में जाम में फंसा मंत्री श्रवण कुमार का काफिला, बजते रहे हूटर... फिर सुरक्षाकर्मियों को उतरना पड़ा

सिवान को जाम की समस्या से कब मुक्ति मिलेगी इसे लेकर तो कुछ कहा नहीं जा सकता है. अब तो VIP भी इस जाम में फंसने लगे हैं. कचहरी ढाला में रेलवे फाटक बंद होने के दौरान मंत्री श्रवण कुमार का काफिला जाम से फंस गया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 22, 2026, 10:39 IST | Updated: Nov 22, 2026, 11:23 IST
Image Credit: सिवान में जाम में फंसा मंत्री श्रवण कुमार का काफिला (जी मीडिया)
Join

सिवान में जाम की समस्या अब इस कदर गंभीर हो चुकी है कि आम आदमी तो दूर, VIP भी इससे बच नहीं पा रहे हैं. बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का काफिला सिवान की सड़क पर ऐसा फंसा कि हूटर बजते रहे, लेकिन उनकी गाड़ी को रास्ता नहीं मिला. आखिरकार मंत्री जी के सुरक्षाकर्मियों को खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद काफिला जाम से बाहर निकल सका. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

गाड़ियों का हूटर लगातार बजता रहा

तस्वीरें सिवान के कचहरी ढाला की हैं, जहां रेलवे फाटक बंद होने के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का काफिला भी काफी समय तक जाम में फंसा रहा. काफिले में शामिल गाड़ियों का हूटर लगातार बजता रहा, लेकिन आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल रहा था. वजह थी सड़क पर वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और कुछ वाहन चालकों की जल्दबाजी. कई लोग विपरीत दिशा से ही अपनी गाड़ियां लेकर सड़क पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई.

सुरक्षाकर्मियों को उतरना पड़ा नीचे

हालात ऐसे बने कि मंत्री जी के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी से सुरक्षाकर्मियों को नीचे उतरना पड़ा. सुरक्षाकर्मी खुद सड़क पर उतरकर वाहनों को हटवाने और रास्ता खाली कराने में जुट गए. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आखिरकार काफिला जाम से बाहर निकला और मैरवा की ओर रवाना हुआ. 

रोजाना किन परेशानियों में गुजरते होंगे लोग?

बता दें कि सिवान में जाम लगने की समस्या आम है. लेकिन इस पूरी घटना ने सिवान की ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जब एक मंत्री का काफिला शहर की सड़क पर जाम में फंस सकता है, तो आम लोगों को रोजाना किन परेशानियों से गुजरना पड़ता होगा. रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से सफर करते हैं, ऑफिस जाना, स्कूल जाना, रोजमर्रा के सामान लाने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है. ऐसे में सड़कों पर ऐसी व्यवस्था में आम लोगों को कितनी परेशानी होती होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. अब इसके कोई इंतजाम किया जाता है या नहीं, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

रिपोर्ट: अमित सिंह

यह भी पढ़ें: दो दिन पहले ही गार्ड ने दिया था धक्का, अब PM मोदी ने नीतीश के बेटे निशांत के गाल थपथपाए, वीडियो वायरल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES