'सोनिया गांधी की आत्मकथा रद्दी का टुकड़ा...', राहुल गांधी पर भड़के मंत्री दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को रद्दी का टुकड़ा बताया. साथ ही राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को डुबाकर छोड़ेंगे.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे रद्दी का टुकड़ा बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इस देश में लंबे समय से रहने के बावजूद ना तो इस देश से जुड़ सकीं और ना ही इस देश के प्रति उनकी आस्था बन सकी.
'सोनिया गांधी की आत्मकथा रद्दी का टुकड़ा'
बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि उनके लिखी किताब का कोई मतलब नहीं है. राजनीति से प्रेरित होकर जब कोई आत्मकथा लिखता है, उस आत्मकथा को लोग बाद में रद्दी के टुकड़े में फेंकने का कार्य करते हैं.
'कांग्रेस ने 60 वर्षों से अधिक इस देश के साथ अत्याचार किया', मंत्री डॉ. जायसवाल का आरोप
वहीं, राहुल गांधी के 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट करने के सवाल पर मंत्री डॉ. जायसवाल ने उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों से अधिक इस देश के साथ अत्याचार किया, संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है. बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसियों को सत्ता से अलग रहकर काफी बेचैनी है.
'राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को डुबाकर छोड़ेंगे', दिलीप जायसवाल का तंज
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी बेचैन हो गए हैं. सत्ता पाने के लिए पूरे देश में भ्रामक प्रचार करके, गलत बातें करके और विदेशी ताकतों के सहारे वह इस देश में विघ्न-बाधा डालना चाहते हैं, देश की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और देश की सैन्य ताकतों को कमजोर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को डुबाकर छोड़ेंगे.
रिपोर्ट: अमित सिंह
यह भई पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी का जन्मदिन, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई