SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आरक्षण पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले- किसी में समाप्त करने की हिम्मत नहीं

आरक्षण के मुद्दे पर देश में एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है. आरक्षण की समीक्षा करने को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों में काफी भ्रम देखने को मिल रहा है. वहीं, इस मामले पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने साफ कहा कि किसी में भी आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत नहीं है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Aug 31, 2026, 11:27 AM IST | Updated: Aug 31, 2026, 11:58 AM IST
Image Credit: दिलीप जायसवाल-भाई वीरेंद्र (फाइल फोटो)
Join

आरक्षण के मुद्दे पर देश में एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है. बिहार में इस मुद्दे पर काफी सियासत देखने को मिल रही है. इस मुद्दे पर एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच ही बयानबाजी देखने को मिल रही है. दोनों नेताओं के आपस में भिड़ने के बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. आरक्षण की समीक्षा के मुद्दे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों में काफी भ्रम देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच एक भ्रम है कि आरक्षण में संशोधन या आरक्षण की समीक्षा का मतलब आरक्षण को खत्म करना है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.

उन्होंने कहा कि समीक्षा का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, जिन्हें इसकी जरूरत है. जब उनसे पूछा गया कि क्या क्रीमी लेयर में आने वाले संपन्न लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं लेना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की चिंता अपनी-अपनी जगह पर सही है. जीतन राम मांझी आरक्षण की समीक्षा की मांग कर रहे हैं ताकि जिन लोगों तक अब तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाया है, उन्हें इसका फायदा मिल सके. वहीं, चिराग पासवान को आशंका है कि समीक्षा के नाम पर कहीं आरक्षण को ही खत्म न कर दिया जाए, उनका यह कंसर्न भी अपनी जगह सही है.

वहीं, इस मामले पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने साफ कहा कि किसी में भी आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत नहीं है. भाई वीरेंद्र ने साफ कहा कि आरक्षण और बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की हिम्मत किसी माई के लाल में नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण खत्म करने की कोशिश हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हम राजनीति किसलिए कर रहे हैं?  आरक्षण और संविधान को बचाए रखने के लिए हम जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन इसे समाप्त नहीं होने देंगे. वहीं, डस्टबिन घोटाला को भाई वीरेंद्र ने चारा घोटाले से भी बड़ा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस डस्टबिन की वास्तविक कीमत 500 से 600 रुपये है, उसे 15,000 रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा गया है.

भाई वीरेंद्र का इसे बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को तो एक साज़िश के तहत चारा घोटाले में फंसाया गया था, लेकिन आज जो डस्टबिन घोटाला हुआ है, वह उससे भी कहीं बड़ा है. ताज्जुब की बात यह है कि इतने बड़े घोटाले पर न तो कोई नेता बयान दे रहा है और न ही कोई टीवी चैनल इसे दिखा नहीं रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES