SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी में चापाकल सूखने से गहराया पेयजल संकट, 200 परिवार परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Madhubani News: मधुबनी के मधवापुर प्रखंड के नवटोली गांव में चापाकल सूख जाने से पेयजल संकट गहरा गया है. करीब 200 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और पीएचईडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.

Edited By Rupak Kumar
Published: Aug 31, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Aug 31, 2026, 07:32 PM IST
Image Credit: मधुबनी में चापाकल सूखने से गहराया पेयजल संकट, 200 परिवार परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Join

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में चापाकल सूख जाने से पेयजल का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है. पेयजल के संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यह मामला मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र की मुखियापट्टी पंचायत अंतर्गत नवटोली गांव का है, जहां वार्ड नंबर-3 में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है.

गांव में लगे अधिकांश चापाकल सूख जाने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर-दराज के स्थानों से बाल्टी और बर्तनों में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, गांव के करीब 200 परिवार इस जल संकट से प्रभावित हैं. पेयजल की समस्या का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है और लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना यहां पूरी तरह विफल है. ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग के अभियंताओं को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है. इसके बावजूद अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे नाराज ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द नल-जल योजना को दुरुस्त कर पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो यहां लगातार आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन में परमेश्वर महतो, संजय महतो, बिल्टू महतो, सुनैना देवी, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों का कहना है कि जिले के बिस्फी, मधवापुर, बेनीपट्टी सहित कई प्रखंडों के दर्जनों गांवों में चापाकल सूख जाने से लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES