SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी को 30 हजार घूस लेते हुए निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप हैं कि वाहन मामले में रिश्वत मांगी थी. निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. डीएसपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 27, 2026, 07:58 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:31 PM IST
Image Credit: मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार गिरफ्तार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार गिरफ्तार, 30 हजार रुपया रिश्वत लेते पटना की विशेष निगरानी लेते विशेष निगरानी टीम ने दबोचा. डीएसपी की तबियत बिगड़ी सदर अस्पताल में किया गया भर्ती. बताया जा रहा है वाहन के मामले में अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए 30 हजार रुपया की मांग किया था और रुपया लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार. सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई. 

मधुबनी में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस जीप पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

वहीं, जिले में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस जीप पर हमला का मामला सामने आया है. इस हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना बासोपट्टी थाना के बुंदेलखंड गांव की है. दरअसल, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस के वाहन पर पथराव और गिरफ्तार दो तस्करों को भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है. इसमें एक महिला समेत 7 युवक को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पांच नाबालिग बालकों को निरुद्ध किया गया है.

घटना के संबंध में एसडीपीओ जयनगर सदानंद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात बासोपट्टी थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बुंदेलखंड गांव में एक दुकान में शराब की छापेमारी करने गई थी, जहां से शराब बरामद हुआ. पुलिस के द्वारा मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस गश्ती वाहन में ले जाने के दौरान लगभग 30 की संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस टीम के साथ हाथापाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को छुड़ा ले गई.

भीड़ पुलिस वाहन पर पत्थरबाजी करने लगी, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारी ने विशेष छापेमारी टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त कुल पांच नाबालिगों समेत 12 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है. इस संबंध में बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-361/26 दर्ज की गई है.

एसडीपीओ ने कहा कि घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है. विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है. एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिकी में 17 नामजद सहित 30 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

यह भी पढ़ें: सिवान में पटाखा ब्लास्ट वाली जगह से अभी भी हटाया जा रहा मलबा, मिला 21 साल की मुस्कान का शव, 6 हुई मृतकों की संख्या

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES