SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जापानी महिला का बिहार के मोहम्मद शम्स आलम शेख पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, एशियन पैरा गेम्स में खेलने गए थे जापान

एशियन पैरा गेम्स में भाग लेने जापान गए बिहार के पैरा स्विमर मोहम्मद शम्स आलम शेख पर एक जापानी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वह कमरे में हाउसकीपिंग के लिए गई थी, तब शम्स आलम शेख ने घिनौनी हरकत का प्रयास किया. फिलहाल, लिखिल माफी मांगने के बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 22, 2026, 03:09 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 03:33 PM IST
Image Credit: मधुबनी निवासी पैरा तैराक मो. शम्स आलम शेख (File- Photo)
Join

मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में जापानी महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय पैरा तैराक पर महिला होटल कर्मी से यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का आरोप लगा. आरोपी तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के रथौस गांव का निवासी है.

जापान में महिला होटल कर्मी से अश्लील हरकत का आरोप

जापान पुलिस ने 40 वर्षीय तैराक को होटल से हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि होटल कर्मी महिला शम्स आलम के कमरे में हाउसकीपिंग का काम करने पहुंची थी. उसी दौरान खिलाड़ी ने महिला कर्मी से अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. महिला कर्मी किसी तरह कमरे से बाहर निकली और अपने अधिकारियों को आपबीती बताई.

पैरा तैराक मो. शम्स आलम की लिखित माफी के बाद वतन वापसी

होटल अधिकारियों की सूचना पर जापान पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची. भारतीय टीम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. जापानी पुलिस गिरफ्तार खिलाड़ी को कोर्ट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटी थी. भारतीय अधिकारियों की ओर से होटल प्रबंधन और पीड़िता से लिखित माफी मांगने पर कानूनी प्रक्रिया रोक कर उसे वापस भारत भेजा गया.

पैरा तैराक शम्स आलम तीसरी बार एशियन पैरा गेम्स में शामिल होने गया था जापान 

भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) उक्त पैरा तैराक पर आजीवन प्रतिबंध को लेकर विचार कर रही है. पैरा तैराक शम्स आलम तीसरी बार एशियन पैरा गेम्स में शामिल होने जापान गया था. उसकी घिनौनी हरकत से देश और पूरी भारतीय टीम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. 

पहली फ्लाइट से नागोया से भारत वापस भेजा गया

इस पूरी वारदात से भारतीय प्रतिनिधिमंडल को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. उसे सुबह की पहली फ्लाइट से नागोया से भारत वापस भेजा गया. वह एशियन पैरा गेम्स के स्विमिंग वर्ग में शामिल था और तीसरी बार उसका चयन देश के लिए किया गया था.

आजीवन प्रतिबंध को लेकर लिया जा सकता है फैसला

भारतीय टीम के अधिकारियों ने की गई कार्रवाई से भारत सरकार और खेल मंत्रालय को अवगत करा दिया है. पूरी टीम के वापस लौटने के बाद दोषी पर आजीवन प्रतिबंध को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण ठाकुर

यह भी पढ़ें: वैशाली में नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस का एक्शन, 2 को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES