SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी गोलीकांड में फरार ASI चंद्रमोहन पर 25 हजार का इनाम, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

मधुबनी गोलीकांड मामले में फरार दारोगा चंद्रमोहन सिंह की तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आरोपी की तलाश के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं. साथ ही 4 टीमों को बॉर्डर पार नेपाल भी भेजा गया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 04, 2026, 10:05 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:20 PM IST
Image Credit: योगेंद्र कुमार, एसएसपी, मधुबनी (Z News)
Join

मधुबनी के बाबूबरही थाना के बलिराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी चंद्रमोहन सिंह द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से गोली चलाने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. बलिराजगढ़ पिकेट पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच पुलिसवालों को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्त चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं. चार टीमों को बॉर्डर पार नेपाल भी भेजा गया है. 

फरार SI की जल्द गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं होने पर की जाएगी बुलडोजर की कार्रवाई

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अशोक यादव की पत्नी के बयान पर बाबूबरही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराया गया है. फरार एएसआई की जल्द गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं होने पर की जाएगी बुलडोजर की कार्रवाई.

ASI चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी

एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड में न्यायालय से वारंट और कुर्की प्राप्त की जा रही है. जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की प्रभावी तरीके से करने की तैयारी की जा रही है. 12 विशेष टीमें जिले के अंदर, बाहर और नेपाल बॉर्डर की तरफ आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. 

25 हजार का इनाम घोषित, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि हत्या के इस कांड में जल्द अनुसंधान पूरा कर स्पीडी ट्रायल चलाकर एएसआई चंद्रमोहन को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. मामले के अनुसंधान के लिए एसआईटी (SIT) टीम गठित कर दी गई है. आरोपी फरार एएसआई चंद्रमोहन सिंह की तस्वीर सभी जगह प्रसारित कर दी गई है. 

पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031674255 पर सूचना दें

उन्होंने कहा कि आरोपी के वर्तमान लोकेशन की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का इनाम देने का एलान किया गया है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. सूचना देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031674255 पर सूचना दें. इस आरोपी के ऊपर मधुबनी पुलिस अन्य अपराधियों से भी ज्यादा कठोर कार्रवाई करेगी.

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल जाकर पीड़ित और उनके परिजनों से भेंट की. उसके बाद संबंधित ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. आरोपी के खिलाफ बाबूबरही थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

यह भी पढ़ें: सनकी ASI पर हत्या का मुकदमा: स्पीडी ट्रायल से दोषी को दी जाएगी कड़ी सजा, फरार आरोपी गिरफ्तारी के लिए 5 स्पेशल टीम गठित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES