SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी में ASI की सनक में अशोक की जान तो गई ही, पुलिस की प्रतिष्ठा को भी पहुंचा गहरा धक्का, पढ़ें पूरी डिटेल

मधुबनी जिले में एक ASI ने कई राउंड गोलियां चलाईं. गोलीबारी की चपेट में चार लोग आ गए, इनमें से अशोक यादव नाम के एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोगों को इलाज के लिए. यह घटना इस समय बिहार में 'हॉट टॉपिक' बन गई है. आइए जानते हैं इस घटना की टाइमलाइन-

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:48 PM IST
Image Credit: मधुबनी ASI फायरिंग कांड (AI IMAGE)
Join

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ गांव में हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों ने ASI चन्द्रमोहन सिंह को अवैध संबंध के मामले में पकड़ा. खुद को घिरा पाकर ASI ने कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से अशोक नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. आरोपी ASI मौके फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की है. साथ ही, तेजस्वी 5 नवंबर को मधुबनी भी जा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक इस घटना में क्या-क्या हुआ?

जानें घटना की पूरी टाइमलाइन-

महिला के घर आता-जाता था ASI

बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में बने पुलिस पिकेट पर एएसआई चंद्रमोहन सिंह की तैनाती थी. आरोपी एएसआई पिछले कई दिनों से गांव के एक घर में सामान लेने के बहाने लगातार आता-जाता था, जिसके दौरान घर की एक महिला के साथ उसके कथित अवैध संबंध की बात सामने आई.

सामान लेने के बहाने पहुंचा महिला के घर

सोमवार (2 नवंबर) की रात एएसआई चंद्रमोहन सिंह एक बार फिर सामान लेने के बहाने महिला के घर पहुंचा. महिला के भाई ने घर के अंदर एएसआई को देख बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया. ग्रामीणों ने घर के बाहर जमा होकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई और एएसआई को पकड़ने का प्रयास किया.

सर्विस रिवॉल्वर से कर दी फायरिंग

चारों तरफ से खुद को घिरता देख और बौखलाहट में एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में अशोक यादव (उम्र 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया.

 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

घटना के बाद आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह मौके से फरार हो गया. एसएसपी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया. फरार आरोपी की सूचना देने वाले या पकड़वाने वाले के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई और सीमावर्ती बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई.

DM आनंद शर्मा का कॉलर खींचा

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब घटनास्थल पर पहुंचे DM आनंद शर्मा को उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने आक्रोश में आकर डीएम को घेर लिया, उनका कॉलर पकड़कर खींचा और चप्पल से हमला करने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर संभाला.

तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और यह कोई पहली बार नहीं है जहां रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं. ये जो घटना हुई है, ऐसी घटना तो पहले हुई ही नहीं थी जहां पुलिस अधिकारी ही दो-दो लड़कियों के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है और जब घरवाले बचाने के लिए आते हैं तो उनको गोली मार दिया जा रहा है. मधुबनी और दरभंगा में इतना अपराध बढ़ा हुआ है लेकिन किसी का मजाल नहीं कि वहां के SP का तबादला कोई करवा सके. पुलिस अधिकारी अभी तक फरार है. वो फरार है या फिर करवा दिया गया, क्या उसका एनकाउंटर होगा? मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री कहां हैं?

संजय सरावगी बोले- जाती नहीं खोजें

वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपराधी में भी जाती खोजते हैं और किसी के साथ घटना होती है, उसमें भी हो जाती खोजते हैं. अपराध और अपराधी में तेजस्वी यादव को जाती नहीं खोजनी चाहिए. जो घटना हुई है, वह काफी निंदनीय है और सरकार ने उस पर कार्रवाई की है. आने वाले दिनों में स्पीड ट्रायल चलाकर उसे सजा दिलाई जाएगी.

शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं- श्याम रजक

JDU विधायक श्याम रजक ने कहा- इतनी शर्मनाक घटना है कि मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं. मैं सर उठाना जरूरी नहीं समझता हूं. सर उठाने की हिम्मत नहीं है. समाज में विष रोपण पैदा करता है, समाज में विश्वास के वातावरण को खतरा पैदा करता है. एक पुलिसकर्मी के द्वारा शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. सरकार को चाहिए कि तत्काल ऐसे पदाधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें ऐसी कार्रवाई करें कि आने वाले समय में कोई इस तरह की घटना को अंजाम न दे कल्पना भी ना कर पाए.

यह भी पढ़ें: सनकी ASI पर हत्या का मुकदमा: स्पीडी ट्रायल से दोषी को दी जाएगी कड़ी सजा, फरार आरोपी गिरफ्तारी के लिए 5 स्पेशल टीम गठित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES