SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ घाट की खुदाई में मिली भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, कटिहार में आस्था का केंद्र बना जेके गोला, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

कटिहार में छठ घाट निर्माण के दौरान जमीन से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति निकली. खुदाई के दौरान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिलने से जेके गोला चर्चा में आ गया है. 10 नवंबर को खुदाई में भगवान श्रीकृष्ण की छोटी मूर्ति मिली थी. मूर्ति की लंबाई लगभग 6 से 8 इंच के आसपास है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 14, 2026, 09:41 IST | Updated: Nov 14, 2026, 09:58 IST
Image Credit: छठ घाट निर्माण के दौरान जमीन से निकले भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति (Z News)
Join

कटिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कटिहार नगर क्षेत्र में घाटों को तैयार करने का काम चल रहा है. इसी क्रम में शहर के जेके गोला स्थित छठ घाट निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया. जमीन के अंदर से मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ घाट को तैयार करने के उद्देश्य से जेसीबी या अन्य माध्यम से खुदाई का काम कराया जा रहा था. इसी दौरान मिट्टी के अंदर से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति निकलीं. मूर्ति मिलने के बाद स्थानीय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई. लोग इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के संभावित ऐतिहासिक महत्व से जोड़कर देख रहे हैं.

स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आखिर ये मूर्ति जमीन के अंदर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचीं? क्या ये किसी पुराने मंदिर या धार्मिक स्थल से जुड़ी हैं या किसी अन्य ऐतिहासिक काल की धरोहर हैं, यह जांच का विषय है.

वहीं, मूर्ति की वास्तविक प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही चल सकेगा. ऐसे में प्रशासन से मांग है कि मूर्ति को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनकी विशेषज्ञों से जांच कराई जाए, ताकि कटिहार की संभावित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी सामने आ सके.

छठ घाट निर्माण के दौरान मिली इन मूर्ति ने जहां लोगों की धार्मिक जिज्ञासा बढ़ा दी है. वहीं, अब यह जानने की उत्सुकता भी है कि जमीन के भीतर छिपी ये मूर्ति कटिहार के किस इतिहास की गवाही दे रही हैं.

छठ घाट को व्यवस्थित करने के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इसी क्रम में जमीन के अंदर से भगवान कृष्ण की मूर्ति मिलीं. स्थानीय लोगों का मानना है कि मूर्ति का मिलना क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, मूर्ति की वास्तविक प्राचीनता, निर्माण काल और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की पुष्टि पुरातात्विक जांच के बाद ही हो सकेगी. अगर मूर्ति प्राचीन हैं, तो यह खोज कटिहार के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

रिपोर्ट: रंजन कुमार

यह भी पढ़ें: छठ पूजा स्पेशल: गंगा में डुबकी लगाने से पहले जान लें सुरक्षा का यह बड़ा इंतजाम, 400 जवानों के साथ उतरी NDRF

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES