SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में शराब भट्ठी का विरोध करने पर जमीन मालिक से मारपीट, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

वैशाली के महुआ में अवैध शराब भट्ठियों का विरोध करने पर जमीन मालिक के साथ मारपीट की गई. मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 12:01 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 12:25 PM IST
Image Credit: वैशाली: शराब भट्ठी का विरोध करने पर जमीन मालिक से मारपीट (जी मीडिया)
Join

बिहार में शराबबंदी के बावजूद वैशाली के महुआ में अवैध देसी शराब के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. समसपुरा पंचायत के कुशहर खास में दर्जनों शराब की भट्ठियां संचालित होने का दावा किया जा रहा है. आरोप है कि जब जमीन मालिक ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

देसी शराब बनाने की भट्ठी

पूरा मामला महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-9, कुशहर खास का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने की भट्ठियां चलाई जा रही हैं. स्थानीय स्तर पर इस कथित अवैध कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जमीन मालिक का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर शराब की भट्ठियां चलाए जाने का विरोध किया, तो शराब कारोबारियों ने उनके साथ मारपीट की.

पीड़ित पक्ष का दावा है कि इस मामले की सूचना कई बार महुआ पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, अब देखना होगा कि महुआ पुलिस इन आरोपों की जांच कर अवैध शराब के कारोबार और मारपीट की शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है. सवाल सिर्फ शराबबंदी का नहीं, बल्कि शिकायत मिलने पर पुलिस की जवाबदेही का भी है.

पटना में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़

पटना में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू अजीमाबाद कॉलोनी के सेक्टर-A स्थित एक कमरे में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मौके से 528 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: हाजीपुर जंक्शन पर 'रक्षक ही बने भक्षक', 27 लीटर विदेशी शराब छिपाने के आरोप में GRP का हवलदार और महिला होमगार्ड गिरफ्तार

पूर्वी एसपी शैलजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 हजार 750 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकेजिंग सामग्री और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हजारीबाग से यादवेंद्र मुन्नू और पटना से प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES