SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहानाबाद में स्टेशन से अरवल मोड़ तक 5 होटलों में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में 25 युवक-युवतियां पकड़े गए

जहानाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का बुधवार को भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने शहर के 5 होटलों में एक साथ छापेमारी की है. इस दौरान 25 युवक-युवतियां हिरासत में लिया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 04, 2026, 07:34 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:53 PM IST
Image Credit: जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (Z News)
Join

जहानाबाद शहर में कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने एक साथ पांच होटलों में छापेमारी की, जहां रेलवे स्टेशन इलाके से लेकर अरवल मोड़ तक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में 25 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है. सबसे ज्यादा स्टेशन इलाके में स्थित मां तारा होटल से कथित आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां पकड़ी गई हैं.

अचानक हुई इस छापेमारी से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि कार्रवाई को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटल और रेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है और नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों तक को कमरे दिए जा रहे हैं.

सूचना के सत्यापन को लेकर एसपी के निर्देश पर 6 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसकी अगुवाई नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और अंचल पुलिस निरीक्षक दिवाकर कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे. टीमों ने स्टेशन इलाके के मां तारा होटल, नील कमल रेस्ट हाउस, राजाराम होटल, फिदा हुसैन मोड़ स्थित पलाश होटल और अरवल मोड़ स्थित मुरलीधर रेस्ट हाउस पर एक साथ धावा बोला. कमरों की तलाशी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या मां तारा होटल से बताई जा रही है.

वहीं, छापेमारी की खबर फैलते ही होटलों के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने और तितर-बितर करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने कई होटल और रेस्ट हाउस से 25 संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन से नगर थाने पहुंचाया, जहां सभी के पहचान पत्रों और उम्र का सत्यापन किया जा रहा है. होटल के रजिस्टरों, एंट्री डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है ताकि होटल संचालकों की भूमिका की जांच की जा सके.

इधर, इस संबंध में सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि जहानाबाद स्थित कुछ होटलों और रेस्ट हाउसों में अवैध देह व्यापार, सेक्स रैकेट चल रहा है और नाबालिगों को कमरे दिए जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल 6 टीमों का गठन किया गया. 

टाउन थानाध्यक्ष और सीआई टाउन के नेतृत्व में मां तारा, नील कमल, राजाराम, पलाश और मुरलीधर रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई. संदेह के आधार पर 25 लोगों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलती है, तो उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ा जाएगा, लेकिन सेक्स रैकेट में संलिप्तता या नाबालिग होने का कोई भी साक्ष्य मिलता है, तो होटल संचालकों और संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें: नागालैंड से शूटर को गिरफ्तार कर बिहार लाई पुलिस, आरा में हाफ पैंट में पैदल थाने से कोर्ट तक कराया परेड, पूर्व कस्टम अधिकारी के हत्या का आरोप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES