SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जेडीयू का बदलापुर: अनंत सिंह की विधायकी छीनने के लिए स्पीकर की शरण में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधान सभा पहुंचे. उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को मोकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए अनुशंसा पत्र सौंपा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 26, 2026, 01:55 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 03:29 PM IST
Image Credit: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे विधान सभा (वीडियो ग्रैब)
Join

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधान सभा पहुंचे. उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को मोकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए अनुशंसा पत्र सौंपा है. मिली जानकारी के अनुसार, दस पेज के सबूत के साथ साथ वीडियो भी सौंपा गया है. बता दें कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी को जेडीयू ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कहा- आप लोग भी देख रहे थे कि वह किस तरह से वे पार्टी के विरोध में काम कर रहे थे. पार्टी के एक विधायक होने के बावजूद वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों में विश्वास नहीं जता रहे थे. वे पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और विरोधी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार, नामांकन और अन्य कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे. इसके अलावा वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बारे में भी उल्टी-सीधी बातें कर रहे थे. यह साफ दिख रहा था कि वे पार्टी की गतिविधियों के खिलाफ काम कर रहे हैं. पार्टी अनुशासन से चलती है और हमारे नेता नीतीश कुमार के संस्कार ही हैं कि पार्टी में अनुशासन और सिद्धांतों को महत्व दिया जाता है.

अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग

जेडीयू ने अपने पत्र में लिखा था- कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और अभी-अभी खत्म हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है.

पत्र में आगे लिखा था- पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने के लिए अनुशंसा करती है. इसी के साथ नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.

बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य के पद से भी हटा दिया गया है. इसके अलावा राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना गया हैं. पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वो नई पार्टी बनाएंगे. 

यह भी पढ़ें: JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES