SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई पुलिस और CRPF की दोहरी कार्रवाई: 2 देसी पिस्टल समेत 11 कारतूस बरामद, चंद्रमंडीह में 10 लाख की शराब जब्त

Jamui News: जमुई के चोरमारा इलाके में CRPF और QAT टीम ने सर्च अभियान के दौरान 2 देसी पिस्टल और .303 बोर के 11 कारतूस बरामद किए. वहीं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 115 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप जब्त की है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 24, 2026, 08:41 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 08:49 AM IST
Image Credit: जमुई पुलिस और CRPF की दोहरी कार्रवाई (ZEE MEDIA)
Join

Jamui News: बिहार के जमुई जिले के चोरमारा इलाके में सुरक्षा बलों ने विशेष सर्च अभियान चलाकर दो देसी पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए हैं. बरामद हथियार और कारतूस को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. तो वहीं जमुई पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदी एक पिकअप जब्त कर ली है. बरामद शराब की अनुमानित किमत 10 लाख रुपया बताया जा रहा है.

चोरमारा में सर्च अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश पर a/215 बटालियन CRPF, चोरमारा तथा 215 बटालियन की QAT(Quick Action Team) टीम की ओर से क्षेत्र में लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. विशेष अभियान का नेतृत्व QAT टीम के द्वितीय कमाअधिकारी राजेश कुमार तथा सहायक कमांडेंट संतोष कुमार सुमन ने किया. संयुक्त टीम ने निर्धारित क्षेत्र में सघन तलाशी ली. इसी दौरान सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध स्थान से दो देसी पिस्टल और .303 बोर के 11 राउंड कारतूस मिले. बरामद हथियार और गोला-बारूद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से चोरमारा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में लगातार चल रही निगरानी और सर्च अभियान की सक्रियता सामने आई है.

जंगल-पहाड़ी इलाकों में निगरानी जारी
सुरक्षा बल जंगल और पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. CRPF कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने अभियान में शामिल QAT टीम और ए/215 बटालियन के अधिकारियों व जवानों की सराहना की. उन्होंने जवानों की सतर्कता, साहस और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर CRPF पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल के साथ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

चंद्रमंडीह में 115 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप जब्त
तो वहीं जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 115 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है. पुलिस ने गोंदलीटांड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की थी. पुलिस को देखते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अवर निरीक्षक नंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई.

कुरकुरे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर कुरकुरे के पैकेटों से भरी बोरियां लदी मिलीं. बोरियों को हटाने पर नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं. वाहन से करीब 115 कार्टन अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES