SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई छेड़खानी मामला: मुख्य आरोपी नंदन यादव के बाद पिता गनौरी यादव भी गिरफ्तार, 2003 के हत्या मामले में भी रहा है नाम

छेड़छाड़ मामले में पुलिस की ओर से नंदन यादव को गिरफ्तार किया गया था. भागने के दौरान वह घायल हो गया था, जिसे अब पुलिस ने कोर्ट के हवाले कर दिया है. जमुई पुलिस के द्वारा आरोपी नंदन यादव को कोर्ट में पेश किया गया.

Edited By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 06:55 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 07:05 PM IST
Image Credit: नाबालिग से छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव
Join

जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव की भी गिरफ्तारी हुई है. गनौरी यादव करीब 23 वर्षों से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था. अब लंबे समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. वहीं, उसके पुत्र नंदन यादव को भी नाबालिग से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.

इस मामले में कुल 11 लोगों को बनाया गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2003 में संसारा देवी पति बैजू यादव के द्वारा अपने पुत्र पूना यादव की हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था. मुकदमे में धारा 147, 148, 149, 302, 34 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी.

23 वर्षों तक फरारी के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हुई

बताया जा रहा है कि इस मामले के अन्य सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं, जबकि गनौरी यादव लंबे समय से फरार चल रहा था. लिहाजा, करीब 23 वर्षों तक फरारी के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हुई है. 

दोनों पिता-पुत्र अब पुलिस की कार्रवाई के घेरे में

बहरहाल, एक तरफ नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुत्र नंदन यादव की गिरफ्तारी और दूसरी तरफ पुराने हत्या मामले में पिता गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद दोनों पिता-पुत्र अब पुलिस की कार्रवाई के घेरे में हैं.

बता दें कि जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास 19 सितंबर, 2026 की शाम नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस का कहना है कि मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को पुलिस ने मुठभेड़ और पीछा करने के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी थी. इसके बाद ये दोनों आरोपी क्यूल नदी के पास जाकर छिप गए थे.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES