SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई से लापता विवाहिता राजस्थान में मिली, 2200 KM दूर कपास के खेत में करा रहे थे मजदूरी, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के भगौन गांव से लापता विवाहिता स्वाती कुमारी को पुलिस ने करीब 2,200 किलोमीटर दूर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सकुशल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि महिला से कपास के खेतों में मजदूरी कराई जा रही थी.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 29, 2026, 12:38 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:47 PM IST
Image Credit: जमुई से लापता विवाहिता राजस्थान में मिली (zee Media)
Join

जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के भगौन गांव से रहस्यमय तरीके से लापता हुई विवाहिता स्वाती कुमारी को पुलिस ने करीब 2,200 किलोमीटर दूर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सकुशल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि महिला से वहां कपास के खेतों में मजदूरी कराई जा रही थी. मामले में उसे करीब 70 हजार रुपये में बेचे जाने की बात भी सामने आई है. चकाई पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद किया और वापस लेकर आई.

मोबाइल सर्विलांस से मिला सुराग

मामले को लेकर पीड़िता के पिता कटी दास ने बेटी के लापता होने के बाद चकाई थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को महिला की लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिली. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की और उसे राजस्थान भेजा. वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला की तलाश शुरू की गई.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में शिक्षा विभाग के HRMS पोर्टल पर बड़ा डाका, 60 लाख से अधिक की अवैध निकासी, शिक्षक और ऑपरेटर पर FIR दर्ज, मास्टरमाइंड कौन?

कपास के खेत से विवाहिता बरामद

जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर चकाई थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद विशेष टीम गठित कर मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से जांच की गई. जांच के दौरान महिला के राजस्थान के श्रीगंगानगर में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और कपास के खेतों में काम कर रही महिला को सकुशल बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि बरामद महिला को कोर्ट में हाजिर किया गया. न्यायालय के आदेश के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

70 हजार रुपये में बेचने के आरोप की जांच

फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. महिला को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाने और कथित तौर पर 70 हजार रुपये में बेचे जाने के आरोपों की पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए महिला से संपर्क होने के पहलू की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को जमुई से राजस्थान तक कौन और किन परिस्थितियों में लेकर गया था. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES