टिकट भले ही ना मिले, रेलवे ने चला दी पूजा स्पेशल ट्रेनें: दीपावली-छठ पर पटना के रास्ते आएंगी बिहार, ये रहा शेड्यूल
त्योहारों के सीजन में रेलवे ने 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सफर में काफी आसानी होगी. वह पर्व पर अपने घर आ सकते हैं.
त्योहारों के सीजन में भारतीय रेलवे हर साल पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करता है. कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चला कर घर से दूर परदेश में रहने वालों को पर्व मनाने के लिए सफर आसान बनाने की कोशिश करता है. मगर, रेलवे तो पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर देता है, लेकिन टिकट जब आप बुक करने जाते हैं, तो मिल ही नहीं पाता. हर साल की यहीं कहानी रहती है. खैर, इस बार शायद ऐसा ना हो, लेकिन कुछ कहा भी नहीं जा सकता है. चलिए रेलवे की तरफ से 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बारे में जानते हैं.
दरअसल, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का परिचालन पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और दानापुर के रास्ते किया जाएगा. इन ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर, 2026 से नवंबर 2026 तक अलग-अलग डेट और तय दिनों में होगा.
त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत
वहीं, रेलवे के इस फैसले से त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. पूजा स्पेशल ट्रेनें हुब्बल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, उधना, अमृतसर, दिल्ली, गोरखपुर और टाटा समेत कई प्रमुख शहरों को बिहार के कई स्टेशनों से जोड़ेंगी. इनमें हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर, यशवंतपुर-सहरसा, नागपुर-समस्तीपुर, टाटा-बक्सर और आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इतना ही नहीं, उधना-जयनगर के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
जानिए क्या है इन ट्रेनों का शेड्यूल
कोलकाता के हुबली से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत से आने यात्रियों को एक और ऑप्शन उपलब्ध कराएंगी. शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन 24 अक्टूबर, 2026 तक हर मंगलवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुबली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पटना होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
इस सर्विस से बिहार के इन लोगों को फायदा
वापसी सर्विस 16 अक्टूबर, 2026 से 27 नवंबर, 2026 के बीच शुक्रवार को सुबह बजकर 40 मिनट से निकलेगी. इस सर्विस से बिहार के उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो कर्नाटक और दक्षिण भारत के दूसरे हिस्सों में रहते हैं, काम करते हैं या पढ़ते हैं. जिनको त्योहार में बिहार घर आना है.
गया के रास्ते ऋषिकेश और कोलकाता को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेन
योगनगरी ऋषिकेश और कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04312/04311, मुरादाबाद, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), गया और धनबाद के रास्ते चलेगी. बताए गए शेड्यूल में कहा गया है कि ट्रेन 11 नवंबर से 29 नवंबर के बीच रविवार को सुबह 7 बजे यशवंतपुर से निकलेगी और मंगलवार को रात करीब 8:20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर के बीच बुधवार को सुबह 5:55 बजे सहरसा से निकलेगी.
यह भी पढ़ें: पटना के आसपास के क्षेत्रों के लिए अब सफर होगा आसान: दानापुर, बिहटा समेत इन रूटों पर चलेगी ई-बसें, देखें रूट चार्ट
दरअसल, रेलवे का इन ट्रेनों को चलाने का मसकद है कि अपने घर से दूर रह रहे लोग पर्व पर परदेश से वापस अपनों के बीच आ सके और उन लोगों को सफर में कोई दिक्कत ना हो. इस मकसद के साथ रेलवे ने इन ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा. लिहाजा, त्योहार के सीजन में इन ट्रेनों के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.
इनपुट: शिवम राज