SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, रात के अंधेरे में सामान बेच रहा ठेकेदार!

वैशाली में गंगा के कटाव से लोगों के आशियाने उजड़ रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव रोकने के लिए लगाए गए पिलर, भूसा, बांस के खंभे और प्लांटिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान को रात के अंधेरे में हटाया जा रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 10:57 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:34 AM IST
Image Credit: वैशाली में गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने (जी मीडिया)
Join

वैशाली के महनार में गंगा का कटाव अब तबाही का रूप ले चुका है. खड़गपुर बिल्ट चौक से महनार घाट तक गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को निगल रही है. हालात ऐसे हैं कि नदी किनारे बसे परिवारों के घर, डेरे और मवेशियों के आशियाने तक गंगा में समा चुके हैं. लेकिन इस तबाही के बीच अब कटावरोधी कार्यों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कटाव रोकने के लिए लगाए गए पिलर, बांस और अन्य सामान को रात के अंधेरे में काटकर बेचने का आरोप लगाया है.

गंगा की विनाशकारी धारा का मंजर

देखते ही देखते उपजाऊ जमीन नदी में समाती जा रही है. कटाव की वजह से कई परिवारों का सबकुछ उजड़ चुका है. कैमरे पर अपना दर्द बयां कर रहे इस ग्रामीण के मुताबिक, पिछले साल से ही कटाव जारी है. नदी के दूसरी तरफ कटाव पर नियंत्रण हुआ, लेकिन उनके इलाके में तबाही नहीं रुकी. देखते ही देखते उनका घर और डेरा गंगा में समा गया. अब उनके सामने परिवार और मवेशियों को रखने तक का संकट खड़ा हो गया है. कटाव की तबाही के बीच ग्रामीणों ने ठेकेदार की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

रात के अंधेरे में हटाए जा रहे सामान

आरोप है कि कटाव रोकने के लिए लगाए गए पिलर, भूसा, बांस के खंभे और प्लांटिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान को रात के अंधेरे में काटकर हटाया जा रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि जो पेड़-पौधे कटाव रोकने के लिए लगाए गए थे, उन्हें भी क्रेन से उखाड़कर बेच दिया गया. इतना ही नहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी बची हुई टाटी-पलानी तक उजाड़ दी गई. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और ठेकेदार का पक्ष सामने आना अभी बाकी है.

ग्रामीणों कर रहे हैं जांच की मांग

गंगा का कटाव लगातार बढ़ रहा है और नदी किनारे बसे सैकड़ों परिवारों की जिंदगी दांव पर है. ग्रामीणों की मांग है कि कटावरोधी कार्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए. रात में कथित तौर पर हो रहे सामान के हटाने पर रोक लगे और गंगा कटाव से बचाव के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर PNG पाइपलाइन ब्लास्ट के पीड़ितों ने किया हाईवे जाम, मुआवजे की मांग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES