SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीएम सम्राट चौधरी के पास नहीं खड़े हो सके हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार, CM सिक्योरिटी का वीडियो वायरल, बिहार की सियासत में मचा बवाल

बिहार के हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निशांत कुमार को सीएम सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होने से रोक दिया गया है. अब इस मामले पर सूबे की सियासी हलचल तेज हो गई है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 19, 2026, 11:49 IST | Updated: Nov 19, 2026, 12:06 IST
Image Credit: मुख्यमंत्री के बगल में खड़े होने से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को रोका (Photo-वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मौजूद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उनके बगल में खड़े होने से रोके जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और वर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को होने वाले कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होने से रोक दिया.

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. आखिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री के बगल में खड़े होने से क्यों रोका? क्या यह सुरक्षा प्रोटोकॉल का मामला था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी?

अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. फिलहाल, मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से जुड़ा यह वीडियो बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सुरक्षाकर्मी ने निशांत कुमार को दिया धक्का, DU ने बताया दुखद

वहीं, जदयू ने इसे दुखद बताया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी, वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार के साथ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी की समीक्षा बैठक में गए. जो भी वीडियो आया है, वह बिल्कुल दुखद और पीड़ाजनक है और पुलिस मुख्यालय को इस पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए कि आखिर सब कुछ जानते हुए क्या गुनाह किसी ने किया है?

उन्होंने कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण सवाल यह है कि स्वाभाविक है, वे वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं, कैटेगरी-वाइज उनकी सुरक्षा उपलब्ध है. इसके साथ वे मुख्यमंत्री के साथ गए हैं, तो यह सब लोगों के लिए चिंता का विषय है. नीतीश कुमार के सुपुत्र एक अलग विषय हैं. 

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

यह भी पढ़ें: मंत्री, MLC और प्रोफेसर... राजद सांसद मनोझ झा ने पूछा 10 सवाल, लियन मामले में घिरे अशोक चौधरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES