SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नई दुल्हन की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, उजड़ गया सुहाग, शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत

बिहार के कटिहार में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. 26 नवंबर की रात बहुभोज के दौरान डॉ. पवन कुमार यादव अचेत होकर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 27, 2026, 18:38 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:40 IST
Image Credit: Katihar News
Join

बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. जिस घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों की चहल-पहल थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. शादी के महज दो दिन बाद बहुभोज समारोह के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है. नई दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया. यह घटना कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन की है. मृतक की पहचान डॉ. पवन कुमार यादव के रूप में हुई है. वह पोठिया गांव के रहने वाले थे और पेशे से आयुष चिकित्सक थे. पटना में उनका निजी क्लिनिक भी संचालित होता था.

25 नवंबर को हुई थी शादी, अगले दिन बहुभोज का आयोजन
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. पवन कुमार यादव की शादी 25 नवंबर को दियारा चांदपुर गांव की रहने वाली प्रीति कुमारी के साथ हुई थी. शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी. इसके अगले दिन यानी 26 नवंबर को उनके घर पर बहुभोज और प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया था. घर में उत्सव जैसा माहौल था. रिश्तेदार और परिचित समारोह में शामिल होने पहुंच रहे थे. परिवार के लोग मेहमानों के स्वागत-सत्कार में जुटे थे. नई बहू के घर आने की खुशी हर तरफ दिखाई दे रही थी. किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर में यह खुशी पूरे परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगी.

रात करीब 11 बजे अचानक बिगड़ी तबीयत
गुरुवार 26 नवंबर की रात करीब 11 बजे बहुभोज समारोह के दौरान डॉ. पवन कुमार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह अचेत होकर गिर पड़े. अचानक हुई इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही माहौल बदल गया. परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर आगे रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं. शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

जिस घर में गूंज रहे थे शादी के गीत, वहां पसरा सन्नाटा
डॉ. पवन कुमार यादव की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी और बहुभोज की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम छा गया. रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच भी शोक का माहौल हो गया. नई नवेली दुल्हन प्रीति कुमारी के लिए यह दुख किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. जिस जीवन की शुरुआत उसने कुछ दिन पहले ही की थी, वह शादी के महज दो दिन बाद ही उजड़ गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई.

मृतक के भाई ने दी घटना की जानकारी
डॉ. पवन कुमार यादव के भाई श्रवण कुमार यादव ने घटना की जानकारी दी. इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बरारी स्थित काढ़ागोला घाट ले गए. फिलहाल परिवार के लिए इस अचानक हुए नुकसान को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है. शादी के सपने, नई जिंदगी की शुरुआत और परिवार की खुशियां एक ही रात में मातम में बदल गईं. बहुभोज में मेहमानों का स्वागत कर रहा परिवार कुछ ही देर बाद अपने बेटे और दूल्हे को खोने के गम में डूब गया. कटिहार के पोठिया की यह घटना हर किसी को भावुक कर रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES