SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार म्यूजियम में लॉन्च हुआ छठ गीत 'बबुआ देले बिसराई', राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया लोकार्पण

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने बिहार म्यूजियम में छठ गीत 'बबुआ देले बिसराई' लॉन्च किया. इस दौरान सिंगर मनीषा श्रीवास्तव समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. साथ ही बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी भी उपस्थित थे.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 11:48 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:51 PM IST
Image Credit: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने बिहार म्यूजियम में छठ गीत 'बबुआ देले बिसराई' लॉन्च किया (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार म्यूजियम में लोक आस्था के महापर्व छठ को समर्पित लोकगीत 'बबुआ देले बिसराई' का भव्य लोकार्पण राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया. इस अवसर पर लोकगीत गायिका मनीषा श्रीवास्तव के गीत की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली लोक आस्था की महान परंपरा है और यह गीत उसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा.

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पत्रकारों से बातचीत में मनीषा श्रीवास्तव से आग्रह किया कि वे भविष्य में आपदा और जनजागरूकता जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोकगीत तैयार करें, ताकि संगीत के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचे. उन्होंने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान सभी लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सावधानी रखने की अपील की.

बता दें कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार, विधान पार्षद संजय मयूर समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इस दौरान राज्यपाल ने बिहार की लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कला प्रेमियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया.

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा का किया उद्घाटन

दूसरी तरफ 3 नवंबर मंगलवार को ही बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने मुजफ्फरपुर में रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा का उद्घाटन किया. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा परिसर स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स संस्थान रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की इस नई शाखा का उद्घाटन हुआ.

इस खास मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा और विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार उच्च जाति आयोग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की. इस गरिमामयी अवसर पर रास वर्ल्ड के सीईओ सह संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शिल्पी सोनम, एसोसिएट डायरेक्टर नंद कुमार समेत रास वर्ल्ड के सभी जिलों के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे.

उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रास वर्ल्ड के सीईओ शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रास वर्ल्ड के सभी ब्रांचों पर शहीदों के बच्चों और अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग व किट के साथ ही सारी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी. रास वर्ल्ड का मुख्य लक्ष्य देश के विभिन्न जिलों में कम से कम एक क्लब खोलना है, ताकि उस क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं व लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के माध्यम से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके.

पटना से प्रिंस कुमार कुशवाहा मुजफ्फरपुर से मणितोष कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: गयाजी में चिड़ियाघर के निर्माण के लिए भूपेंद्र यादव से मिले सीएम सम्राट चौधरी, VTR से लेकर इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES