SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 में गयाजी का चयनः जानें अभी साफ-सुथरे शहरों में किस पायदान पर है जिला

Swachh Bharat Mission Urban 2.0: स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 में गया जी का चयन हुआ है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के दी है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मनोहर लाल खट्टर और नितीश मिश्रा को बधाई दी.

Reported By Zee Bihar Network Written By Rupak Kumar
Published: Sep 30, 2026, 03:19 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 03:26 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Swachh Bharat Mission Urban 2.0: बिहार के तीर्थस्थलों में से एक गयाजी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 में गया जी का चयन हुआ है. इस बात की जानकारी गयाजी लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी. जीतन राम मांझी ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितीश मिश्रा को बधाई दी है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार गया जी बिहार के सबसे स्वच्छ शहरों में पहले नंबर पर आता है और पूरे देश में 27वां नंबर पर है.

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उस पोस्ट में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि गया जी  के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि गयाजी का चयन स्वच्छता भारत मिशन शहरी 2.0 में हुआ है. साथ ही वह अपने पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नितीश मिश्रा को बधाई और धन्यवाद दिया है. उसके बाद जीतन राम मांझी ने पोस्ट के अंत में लिखा कि 'सदाबहार रहिए, आप गया जी में है'.

गयाजी में स्वच्छता व्यवस्था होगी और मजबूत
स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 में गयाजी के चयन की जानकारी सामने आने के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं. स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0, इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को कचरा मुक्त बनाना, ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना, कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करना और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करना है. इसके तहत गयाजी में स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. अब स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत कौन-कौन से प्रोजेक्ट पर काम होगा इसकी अभी जानकारी सामने आना बाकी है.

पटना के बाद गयाजी को भी मॉडल शहरों में जगह
आपको बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2021 को की थी. स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 में गयाजी से पहले बिहार की राजधानी पटना के चयन हुआ था. हाल ही में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा देश के 50 मॉडल शहरों की सूची जारी की गई है, जिसमें बिहार से पटना और गया जी दोनों को शामिल किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES