SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बरगद के पेड़ के नीचे दबोचा, झाड़ी में ले गए और फिर 3 युवकों ने किया 17 साल की लड़की का गैंगरेप, एक ने शूट किया वीडियो

छपरा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. साथ ही पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए छपरा अस्पताल भेजा है. साथ ही पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 21, 2026, 03:20 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 03:54 PM IST
Image Credit: छपरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार (Z News)
Join

छपरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी अमरदह गांव के निवासी हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद फौरन कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया है. यह घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवां मठिया गांव की है.

दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया, तीसरा युवक वीडियो बनाता रहा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 20 अक्टूबर, 2026 मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नाबालिग इसुआपुर बाजार से किराना का सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान बेला चंवर में बरगद के पेड़ के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ी में ले गए. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि वहां दो युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा.

पुलिस टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनुज कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल में इसुआपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

पीड़िता की कराई जा रही मेडिकल जांच

थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छपरा भेजा गया है.

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

उधर, मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म में विफल होने पर बांस-बल्ले के साथ घर पर हमला कर मारपीट करने का एक मामला सामने आया है. वहीं, पूरे हमले का वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीड़िता का आरोप है कि नबी हुसैन अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंचा था और उसने घर में घुसकर गलत काम करने की धमकी दी. जिसका विरोध किया, तो उसने हाथ पकड़ लिया और चाकू से पेट पर हमला करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए. घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई.

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला करते दिख रहे हैं. हालांकि, वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है. पीड़िता का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों को भी पीटा गया.

पीड़िता के मुताबिक, डर के कारण लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़खानी करता है. फिलहाल, पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

महिला थानाध्यक्ष अमिता कुमारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला करजा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छपरा से राकेश सिंह और मुजफ्फरपुर से मणितोष कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में पति के सामने पत्नी से गैंग रेप, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES