App

नेपाल में तबाही का बिहार में असर: हाजीपुर में गंडक नदी का रौद्र रूप, बालादास घाट पर बाढ़ का खतरा

हाजीपुर में गंडक नदी उफान पर है. बाढ़ का पानी बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ रहा है, जिससे बालादास घाट को खतरनाक घोषित कर दिया गया है. देर रात जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से अफरातफरी मच गई, जिसके बाद प्रशासन ने घाटों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी.

नेपाल में तबाही का बिहार में असर: हाजीपुर में गंडक नदी का रौद्र रूप, बालादास घाट पर बाढ़ का खतरा
Image Credit: नेपाल में तबाही का बिहार में असर: हाजीपुर में गंडक नदी का रौद्र रूप, बालादास घाट पर बाढ़ का खतरा

नेपाल में अचानक आई भारी तबाही के कारण बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच हाजीपुर में भी गंडक नदी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. देर रात नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से शहर के बालादास घाट पर हालात बिगड़ गए हैं. घाट की ओर तेजी से बढ़ते पानी के कारण स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आस पास के इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है. लोग हर पल डर के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं.

लोगों की आवाजाही पर रोक
वहीं, जलस्तर को बढ़ता देख जिला प्रशासन ने हाजीपुर के सभी घाटों पर बैरिकेड लगा दिए हैं और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. साथ ही, प्रशासन ने बालादास घाट को खतरनाक इलाका भी घोषित कर दिया है. बाढ़ का पानी बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ रहा है, जिससे बालादास घाट को खतरनाक घोषित कर दिया गया है. देर रात जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से अफरातफरी मच गई, जिसके बाद प्रशासन ने घाटों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानी
इसी बीच ये भी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में आस-पास के इलाकों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती है. इसी बीच, जी मीडिया की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान गंडक नदी के पानी का तेजी से बढ़ना साफ दिख रहा है और घाट पर लगाए गए बैरिकेड पानी के दबाव में झुकते हुए नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी स्थिति में प्रशासन ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही ये भी अपील की गई है कि घाट के तरफ न जाए.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह, हाजीपुर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More