SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में पिता और तीन पुत्र घायल

पटना में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला. इस दौरान हुई फायरिंग में पिता और तीन पुत्र घायल हो गए. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 08, 2026, 09:32 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:45 AM IST
Image Credit: पटना जमीन विवाद (फाइल फोटो)
Join

राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरानंदपुर गांव में शनिवार (7 नवंबर 2026) की दोपहर जमीन के एक पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना के दौरान हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में पिता और उनके तीन पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सभी घायलों को पुलिस के सहयोग से तत्काल नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, इस खूनी संघर्ष में घायल होने वालों की पहचान 68 वर्षीय द्वारिका सिंह और उनके तीनों बेटों के रूप में हुई है. इस गोलीबारी में द्वारिका सिंह और उनके पुत्र सुधीर कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि परिवार के अन्य दो पुत्र कौशल कुमार और भोला कुमार बंदूक से निकले छर्रे लगने के कारण बुरी तरह घायल हुए हैं.

12 बीघा जमीन को लेकर विवाद

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनका पिछले लंबे समय से लगभग 12 बीघा जमीन को लेकर अपने ही पटीदार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है. आरोप है कि शनिवार की दोपहर पटीदार में रणजीत अपने दो निजी सुरक्षा गार्डों के साथ अचानक उनके घर पर आ धमका. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोक हुई. आरोप है कि आरोपियों ने गार्ड की राइफल लेकर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी, जिसकी चपेट में आने से यह खूनी घटना घटी.

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गांव में भारी तनाव को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. फतुहा एसडीपीओ-1 के अनुसार, शुरुआती जांच में पूरा मामला आपसी जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है. घायलों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: परीक्षा देकर लौट रहे इंजीनियरिंग छात्रों के टेंपो को हार्वेस्टर ने मारी टक्कर, 9 घायल, 2 की हालत नाजुक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES