SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खेत खोदकर निकाला गया लड़की का शव, घरवालों ने दिवाली के दिन कर दी हत्या, प्रेमी ने सुनाई पूरी दास्तां

दिवाली के दिन एक लड़की की हत्या करने का मामला अब सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवालों ने उसके प्रेम संबंध से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को खेत में दफन कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को खेत से खोद कर बाहर निकलवाया और मामले की जांच में जुट गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 04:30 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:47 PM IST
Image Credit: मोतिहारी में दिवाली के दिन नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दफनाया शव (Z News)
Join

मोतिहारी में जब चारों तरफ उत्सव का माहौल था, तब एक नाबालिग लड़की अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रही थी. लड़की का गुनाह बस इतना था कि उसने प्रेम किया था. कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर खेत खोदकर एक शव को निकाला गया है, जो कल तक अपने आंगन की रौनक थी, अपने मां-बाप की लाडली बेटी थी! आज उन्हीं हाथों पर अपनी लाडली बेटी का कत्ल कर जमीन में दफन कर देने का आरोप लगा है. लड़की की मौत के बाद घरवाले फरार हो गए हैं.

जमीन खोदकर शव को दफन करने का क्या है मामला?

कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में बंध गए थे. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. लड़की के घरवालों को जब इस प्रेम की जानकारी हुई, तो दिवाली के दिन लड़की की हत्या कर घर से दूर सुनसान जगह पर जमीन खोदकर शव को दफन कर दिया गया था.

कैसे हुआ खुलासा? यहां परत-दर-परत जानिए

लड़की की मौत की खबर धीरे-धीरे गांव में आग की तरह फैल गई. पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस लड़की के घर पर पहुंची, तो घर से सभी फरार थे, सिर्फ लड़की का भाई घर पर मौजूद था, जो पुलिस की पूछताछ में टूट गया और हत्या की रात की पूरी खौफनाक कहानी की परत-दर-परत पुलिस के सामने खोलकर रख दी. 

शव के पोस्टमॉर्टम के बाद सच सामने आ सकेगा

मृतका का भाई पुलिस टीम को उस जगह तक लेकर गया, जहां शव को जमीन के नीचे दफन किया गया था. मजिस्ट्रेट के सामने जमीन खोदकर शव को निकाला गया. शव के पोस्टमॉर्टम के बाद सच सामने आ सकेगा कि लड़की की हत्या हुई है या आत्महत्या का मामला है.

लड़की वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, प्रेमी का दावा

प्रेमी युवक ने बताया कि वह दो महीने से लड़की को फोन नहीं कर रहा था. प्रेमी का दावा है कि दिवाली की रात जब वह प्रेमिका के घर के पास अपना बोनस पैसा लेने अपने रिश्तेदार के पास गया था, तब लड़की वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: रातभर जलसा और सुबह मौत, दरभंगा में एक ही बाइक पर सवार 4 बच्चों को ट्रक ने रौंदा, 3 की गई जान, 1 जख्मी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES