SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चेहरा पहचानना भी नामुमकिन... हाथ पर बने टैटू 'क्रांति सिंह' से खुला राज, ASI चंद्रमोहन सिंह के शव को परिजनों ने पहचाना, जानिए क्या है मधुबनी का पूरा मामला

मधुबनी एसएसपी और बाबूबरही थानेदार पर ASI चंद्रमोहन सिंह के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, परिजनों ने हाथ पर बने ‘क्रांति सिंह’ टैटू से एएसआई के शव की पहचान की.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 14:20 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:46 IST
Image Credit: हाथ पर बने ‘क्रांति सिंह’ टैटू से की एएसआई के शव की पहचान (Photo-AI)
Join

मधुबनी के ऐतिहासिक राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ी में मिले एएसआई चंद्रमोहन सिंह के शव की पहचान करीब 42 घंटे बाद उनके परिजनों ने की है. शनिवार को परिजन दरभंगा डीएमसीएच पहुंचे, जहां मृतक के हाथ पर लिखे 'क्रांति' शब्द के आधार पर शव की पहचान की गई. शव की स्थिति इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान करना संभव नहीं हो सका.

 बक्सर जिले के रहने वाले थे चंद्रमोहन सिंह

मृतक चंद्रमोहन सिंह बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव के रहने वाले थे और मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में एएसआई के पद पर प्रतिनियुक्त थे.

पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर बक्सर रवाना हो गए

शव की पहचान के बाद परिजनों ने डीएनए जांच कराने की मांग की. इसके बाद तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने वीडियोग्राफी के बीच विशेष पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर बक्सर रवाना हो गए.

दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे

मृतक एएसआई चंद्रमोहन सिंह के भाई बलवीर राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.

मधुबनी एसएसपी और बाबूबरही थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग

वहीं, मृतक एएसआई चंद्रमोहन सिंह के भाई ने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार और बाबूबरही थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है.

बैग, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े और एएसआई की सरकारी पिस्टल हुई थी बरामदगी

आपको बता दें कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे राजा बलिराजगढ़ किला की दक्षिणी चहारदीवारी से सटी झाड़ी में स्थानीय लोगों ने शव देखा था. मौके से पुलिस ने बैग, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े और एएसआई की सरकारी पिस्टल भी बरामद की थी. डीएमसीएच पोस्टमॉर्टम परिसर में बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार और बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

आखिर एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई?

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव किला परिसर के पास झाड़ी में कैसे पहुंचा? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें: अशोक यादव हत्याकांड का फरार आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत में बंद बोरे में मिला, चेहरे पर जख्म के निशान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES