SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.95 लाख के जाली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

पूर्वी चंपारण में पुलिस की ने बड़ी कार्रवाई की है. 4.95 लाख के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरा मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 27, 2026, 01:13 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 01:23 PM IST
Image Credit: पूर्वी चंपारण में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद (AI IMAGE)
Join

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

जाली नोटों के हेरफेर की मिली थी सूचना

सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मंगलवार (27 अक्तूबर, 2026) को बताया कि सोमवार रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली नोटों का हेरफेर किया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेमरा स्टेशन के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर उनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने पकड़ लिया.

जाली नोटों के 10 बंडल बरामद

दिलीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख अयनुल के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के जनरवा गांव का निवासी है. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से जाली नोटों के 10 बंडल बरामद हुए. इनकी कुल कीमत 4 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है.

किन लोगों तक पहुंचने की योजना थी?

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरामद नोटों को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किन लोगों तक पहुंचने की योजना थी. साथ ही फरार व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस कार्रवाई में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रेणु कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार और जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी की टीम शामिल थी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जाली नोटों के स्रोत और इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

-आईएएनएस

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की रेड, 100 करोड़ की संपत्ति होने का दावा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES