SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली-छठ पर बिहार जाना मुश्किल: ट्रेन में सीट नहीं, आसमान छू रहे फ्लाइट्स के दाम

दीपावली-छठ से पहले फ्लाइट के किराए में भारी उछाल आया है. अहमदाबाद से पटना का किराया बढ़कर 25 से 28 हजार रुपये तक पहुंच गया है. सामान्य दिनों की तुलना में यह कीमत लगभग तीन गुनी हैं.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 03, 2026, 09:54 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 10:24 AM IST
Image Credit: दीपावली-छठ से पहले फ्लाइट किराए में भारी उछाल (AI Image)
Join

दीपावली और छठ पूजा के नजदीक आते ही देश के विभिन्न महानगरों से पटना आने वाली उड़ानों के किरायों में भारी उछाल देखने को मिला है. दीपावली 8 नवंबर को है, ऐसे में 7 नवंबर के आसपास देश के प्रमुख शहरों से पटना का हवाई किराया तीन गुना तक महंगा हो गया है, जिससे त्योहारी सीजन में घर लौटने की योजना बना रहे प्रवासियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

दीपावली- 8 नवंबर
छठ पूजा- 13 नवंबर, नहाय-खाय, 14 नवंबर खरना, 15 नवंबर संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर ऊषा अर्घ्य

आम यात्रियों के बजट पर असर
कई रूटों के मौजूदा किराए आसमान छू रहे हैं. अहमदाबाद से पटना का किराया बढ़कर 25 से 28 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जो इस रूट का सबसे महंगा सफर बन गया है. इसके अलावा, बेंगलुरु से पटना के लिए 22 से 24 हजार रुपये, चेन्नई से 21 से 23 हजार रुपये, मुंबई से 20 से 22 हजार रुपये और दिल्ली से पटना का हवाई सफर 17 से 20 हजार रुपये तक बढ़ गया है. सामान्य दिनों की तुलना में यह कीमतें लगभग तीन गुनी हैं, जिसका सीधा असर आम यात्रियों के बजट पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसाः लखीसराय में पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर में 5 पुलिसकर्मी घायल, जमुई में ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

किराया और भी बढ़ाया जा सकता है
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या और फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी को किराया बढ़ने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में यात्रियों का दबाव और बढ़ने पर यह किराया और भी बढ़ाया जा सकता है. त्योहारों के समय अपने परिवार के साथ जुड़ने की चाहत रखने वाले लोगों को अब या तो मजबूरी में बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है या फिर ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है. हवाई यात्रा के इस महंगे होने से मीडिल क्लास परिवारों के लिए पर्व पर घर पहुंचना बेहद खर्चीला हो गया है.

इनपुट: शिवम राज, पटना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES