App

DCPU कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली भर्ती, 30 से 65 वर्ष वाले ऐसे करें अप्लाई

DCPU Kaimur Recruitment 2026: बिहार में नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां पर कैमूर जिला बाल संरक्षण इकाई ने संविदा पर वैकेंसी निकाली है. संविदा के आधारि पर सहायक व्यक्ति की भर्ती की जाएगी.

DCPU कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली भर्ती, 30 से 65 वर्ष वाले ऐसे करें अप्लाई
Image Credit: कैमूर DCPU में 25 पदों पर वैकेंसी (Photo-AI)

जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), कैमूर ने संविदा के आधार पर सपोर्ट पर्सन के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं.

अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की गई
सपोर्ट पर्सन के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है.

डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य (MSW)/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी/चाइल्ड डेवलपमेंट या लॉ में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या चाइल्ड राइट्स/काउंसलिंग में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई
आवेदकों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 9,000 रुपए प्रति केस होगी.

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीपीयू-कैमूर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे सहायक निर्देशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, समाहरणालय परिसर स्थित कोषागार कार्यालय के बगल में भभुआ, कैमूर (बिहार), पिन-821101 पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More