SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तुम्हारे लिए दूसरी मम्मी ले आएंगे', पत्नी की हत्या करने के बाद 10 साल की बेटी से बोला पिता, मासूम बोली- पापा को मिले सजा

रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी दशरथ मंडल पर अपनी पत्नी पूजा देवी की चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है. वहीं, मां की हत्या की चश्मदीद 10 साल की बेटी निकाह ने पूरी घटना की आपबीती सुनाई. उसने बताया कि पिता ने मां को बिस्तर से नीचे उतारकर दुपट्टे से बांध दिया और चाकू से दो बार वार किया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 12, 2026, 09:43 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:02 PM IST
Image Credit: मां की हत्या के बाद पिता बोला- दूसरी मम्मी ले आएंगे, बेटा का खुलासा (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

मुंगेर जिला के जमालपुर में पत्नी की हत्या के मामले में एक मासूम बेटी की दर्दभरी आपबीती ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी दशरथ मंडल पर अपनी पत्नी पूजा देवी की चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद आरोपी अपनी दोनों बेटियों को लेकर जमालपुर थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं, मां की हत्या की चश्मदीद 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने की मांग की है.

चीख सुनकर जब उसकी नींद खुली, तो देखा कि मां जमीन पर पड़ी थी मां

मृतका की बेटी निकाह ने बताया कि रात में वह अपनी छोटी बहन इशिका के साथ सो रही थी. इसी दौरान पिता ने मां को बिस्तर से नीचे उतारकर दुपट्टे से बांध दिया. इसके बाद उनके शरीर पर चाकू से दो बार वार किया. मां की चीख सुनकर जब उसकी नींद खुली, तो देखा कि मां जमीन पर पड़ी थी और कुछ बोल नहीं रही थी.

वह पड़ोस में रहने वाली आंटी को बुलाने जा रही थी, लेकिन पिता ने उसे रोक दिया

बेटी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली आंटी को बुलाने जा रही थी, लेकिन पिता ने उसे रोक दिया. इसके बाद पिता ने कहा कि तुम्हारी मां मर गई है, अब दूसरी मम्मी ले आएंगे. इस पर मासूम ने पिता से कहा कि मां तो मां होती है, उनकी जगह कोई दूसरी नहीं ले सकती.

घटना से पहले रात में माता-पिता के बीच हुआ था विवाद

बेटी के अनुसार, घटना से पहले रात में माता-पिता के बीच विवाद हुआ था. मां की हत्या के बाद पिता ने उनके शरीर पर चादर डाल दी और दोनों बेटियों को साथ लेकर थाने पहुंच गया.

परिजनों की ओर से अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया

मां को खोने के बाद मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए सख्त सजा की मांग की है. इस घटना से मृतका के मायके पक्ष में शोक और आक्रोश है. हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस ने आरोपी दशरथ मंडल को थाने में रखा है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें: मुंगेर में दिल दहला देने वाली वारदात: पूर्व लोको पायलट ने की पत्नी की हत्या, बच्चियों के साथ खुद थाने पहुंचा और किया सरेंडर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES