SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लिव इन में रह रहे थे कपल: लड़की किसी बात से नाराज होकर चली गई तो फंदे पर लटक गया लड़का

बेगूसराय में युवक की आत्महत्या शहरों में बढ़ रहे लिव इन रिलेशनशिप के प्रति गंभीर चिंता जाहिर करती है. घर से पढ़ाई के नाम पर बाहर निकल रहे युवा शहरों में आकर प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं और मकान मालिक से बहन बताकर लड़की के साथ रहना शुरू कर देते हैं. परिणाम आप देख ही रहे हैं.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 31, 2026, 03:27 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 03:40 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में लिव इन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या (Video Grab)
Join

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लिव इन में रह रहे कपल के बीच विवाद होने के बाद लडके ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. लड़की की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पीछे पिपरा गांव के पास की है. मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी भरत भूषण शर्मा के पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि अमृत कुमार जीडी कॉलेज के पीछे किराए के एक कमरे में रहकर पढ़ाई करता था. परिजन का कहना है कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से इस कमरे में रह रहा था. अचानक घरवालों को सूचना मिली कि अमृत कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

READ ALSO: सहरसा के युवक की कर्नाटक में बेरहमी से हत्या, 11 दिन बाद शव गांव पहुंचा तो घरवालों की चीत्कार से माहौल गमगीन

मकान मालिक के मुताबिक, कमरे में पहले एक लड़की किराए पर रहती थी. पिछले करीब छह दिनों से अमृत कुमार भी उसी कमरे में उसके साथ रहने लगा था. दोनों ने मकान मालिक को खुद को भाई-बहन बताया था और कहा था कि वे कंपटीशन की तैयारी करते हैं. हालांकि, बाद में मकान मालिक को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली थी.

बताया जाता है कि लड़का और लड़की में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद अचानक लड़की कमरे से चली गई. इसके बाद अमृत कुमार काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला. शक होने पर मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था.

तत्काल युवक के घरवालों और रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे घरवालों के सामने पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों का कहना है कि लड़की से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया था. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. फिलहाल, रतनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.

जितेंद्र कुमार, बेगूसराय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES