SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बक्सर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी: सीएम सम्राट चौधरी ने बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का किया ऐलान

सीएम सम्राट चौधरी बक्सर में वामन भगवान की पूजा की. इसके बाद उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक नई एक्सप्रेसवे सड़क बनेगी.

Edited By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 08:36 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 08:49 PM IST
Image Credit: सम्राट चौधरी, सीएम, बिहार (फोटो- वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने वामन भगवान के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इसके अलावा बक्सर-कोइलवर तटबंध के रास्ते भागलपुर तक एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण की बात भी उन्होंने कही.

सीएम सम्राट चौधरी ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस ऐलान से बक्सर समेत शाहाबाद और आसपास के जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ गई है. वामन भगवान के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचे. यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली.

जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वे महिलाओं से बातचीत कर उनके अनुभव और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बता दें कि 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में कैबिनेट बैठक की. इस बैठक में राज्य के लिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को हरी झंडी दे दी गई है. इस योजना के तहत पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. इसका मतलब हुआ कि अब लाभार्थियों को ब्याज की चिंता से राहत मिलेगी. उन्हें केवल ली गई मूलधन राशि का ही भुगतान करना होगा. सरकार ने इस पूरी योजना के संचालन के लिए 1,600 करोड़ से अधिक का बजट को मंजूरी दी है.

कैबिनेट मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 500 करोड़ से अधिक का निवेश होगा. इस चीनी मिल की स्थापना से नवादा समेत 4 जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा.

रिपोर्ट: अजय कुमार राय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES