SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सामाजिक सुरक्षा पेंशन: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में भेजे 1205.91 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री हर महीने की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने इस बार भी अक्टूबर महीने की पेंशन की राशि जरूरतमंदों के खातों में भेजी.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Nov 10, 2026, 11:57 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 12:38 PM IST
Image Credit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ला​भार्थियों के खातों में ट्रांसफर की. (@samrat4bjp)
Join

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर की. उन्होंने 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में अक्टूबर 2026 के लिए ₹1205.91 करोड़ की राशि भेजी. अब लाभार्थियों को हर महीने ₹1100 पेंशन मिल रही है. इसमें वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को लाभ मिलता है. पटना में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेंशन की राशि ट्रांसफर की. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे. समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

READ ALSO: 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी: कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन पुल समेत कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

कार्यक्रम के बाद अपने एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा- 10 अक्टूबर, बिहार पेंशन दिवस! आज, बिहार में 1 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों- जिनमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं शामिल हैं- के बैंक खातों में DBT के माध्यम से कुल ₹1,205.91 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई. इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को ₹1,100 दिए गए हैं. सामाजिक सुरक्षा, जन कल्याण और समावेशी विकास- यही हमारा संकल्प है.

बिहार के समाज कल्याण विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा गया, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ₹1100 की मासिक सहायता दी जाती है, जो जीवन के हर पड़ाव पर मन की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करती है.

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के त्वरित विकास के लिए अशोक कन्वेंशन सेंटर में 12 से 13 जनवरी के बीच ग्लोबल कन्वेंशन आन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 23027 का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश विदेश से 1500 लोग आएंगे. इस आयोजन को लेकर कोई भी सुझाव दे सकता है, जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने एक पोर्टल भी लांच किया.

पहले सामाजिक सुरक्षा के नाम पर केवल 400 रुपये की पेंशन मिलती थी, जिसे 2025 के जुलाई महीने में बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया था. यह बढ़ी हुई राशि बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को दी जाती है.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना में राशि ट्रांसफर की जाती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES