App

सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव, बिहार में 4 IAS अधिकारियों के बदले प्रभार

बिहार में IAS अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बड़ा फेरबदल. सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया. अरविन्द कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार. पंकज कुमार को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा. अमित कुमार पाण्डेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की.

सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव, बिहार में 4 IAS अधिकारियों के बदले प्रभार
Image Credit: बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला (Photo-AI)

बिहार सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी सी.के. अनिल को स्थानांतरित करते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.

वहीं, अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 29 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सी.के. अनिल अब अगले आदेश तक शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित रहेंगे. इससे पहले वह पटना स्थित बिहार राज्य योजना पर्षद में परामर्शी के पद पर कार्यरत थे.

इसी तरह, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. वह वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. इसके अलावा उनके पास बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार है.

वहीं, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वह वर्तमान में गृह विभाग के प्रधान सचिव हैं. उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार है.

इसके अतिरिक्त, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं. बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना पर सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर हैं. इसमें सभी अधिकारियों के कार्यभार से संबंधित बदलावों का उल्लेख किया गया है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More