SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा पर जाना है बिहार, तो नोट कर लें ट्रेन टिकट बुकिंग की सही तारीख

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में अब करीब 2 महीने का समय बचा है. ऐसे में सभी टिकट बुकिंग करने की योजना बना रहे हैं. समय पर टिकट बुक करना अनिवार्य हो जाता है, क्योंकि ट्रेनों की सीटें बुकिंग खुलते ही कुछ ही समय में फुल भी हो जाती है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Sep 08, 2026, 09:31 AM IST | Updated: Sep 08, 2026, 11:59 AM IST
Image Credit: छठ पर बिहार जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग कब से? (AI Generated Image)
Join

महापर्व छठ पर बिहार जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए समय पर टिकट कराना जरूरी हो जाता है. आप सभी ये जानते ही होंगे कि टिकट विंडो 60 दिन पहले खुलता है. इस साल छठ पूजा का पावन पर्व 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कि 16 नवंबर तक चलेगा. अगर आप छठ पूजा से पहले यानी 11 या 12 नवंबर को सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इसके लिए टिकट विंडो कब से शुरू होगा?

इस दिन से होगा टिकट बुक
रेलवे के  नियम के अनुसार, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के तहत बुकिंग यात्रा की तारीख से ठीक 60 दिन पहले सुबह 8 बजे शुरू होती है. अगर आप 11 नवंबर को सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए टिकट बुंकिंग या विंडो 12 सितंबर को खुलेगा. वहीं, अगर आप 12 नवंबर को यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए टिकट बुकिंग का विंडो 13 सितंबर को खुलेगा. इसी तरह 13 नवंबर को यात्रा करने के लिए 14 सितंबर को टिकट बुक करना होगा. वहीं, अगर आप दीवाली (8 नवंबर) में घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए टिकट बुकिंग आज (8 सितंबर को 7 नवंबर के लिए) से ही शुरू हो गई है.

छठ पूजा की तारीख
नहाय-खाय- 13 नवंबर 
खरना- 14 नवंबर
संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर
ऊषा अर्घ्य- 16 नवंबर

बता दें कि त्योहारी सीजन में दिल्ली, मुंबई, सूरत, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, गया और सहरसा जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की सीटें बुकिंग खुलते ही कुछ ही समय में फुल हो जाती हैं. ऐसे में IRCTC ऐप या वेबसाइट पर जाकर बुकिंग खुलने से पहले ही अपने यात्रा की जानकारी My Profile में जाकर मास्टर लिस्ट में सेव कर लें. इससे बुकिंग के सुविधा मिलेगी. टिकट विंडो के हिसाब से सुबह 7:55 बजे ही IRCTC पर लॉगिन कर लें और रूट और क्लास पहले से सेलेक्ट रखें ताकि 8 बजते ही आप आसानी से टिकट बुक कर सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES