App

वैभव सूर्यवंशी का दोहा में दोहरा धमाका, घर पर जमकर आतिशबाजी, समस्तीपुर से पटना तक जश्न

वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर बिहार में जश्न का माहौल है. समस्तीपुर से पटना तक जश्न मनाया जा रहा है. वहीं, उनके घर समस्तीपुर में घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई.

वैभव सूर्यवंशी का दोहा में दोहरा धमाका, घर पर जमकर आतिशबाजी, समस्तीपुर से पटना तक जश्न
Image Credit: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर बिहार में जश्न (Photo-AI)

समस्तीपुर जिले के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया है. राइजिंग स्टार एशिया कप में वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस ऐतिहासिक पारी से गृह जिले समस्तीपुर के ताजपुर स्थित मोतीपुर में जश्न का माहौल बन गया.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 28 छक्के और सात चौके लगाए

वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनके घर के पास जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 28 छक्के और सात चौके लगाए. उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक और 28 गेंदों में शतक पूरा किया.

वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर समस्तीपुर के लोगों में गर्व

वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर समस्तीपुर के लोगों में गर्व है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनका यह युवा सितारा आने वाले दिनों में भी अपने प्रदर्शन से जिले और देश का नाम रोशन करेगा.

बिहार के युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की तरफ से यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाने को लेकर बिहार के युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. खासकर छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने भी इस पारी को इंजॉय किया और कहा कि वैभव सूर्यवंशी की पारी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. पटना के ऊर्जा टर्फ पर वैभव की शानदार पारी को लेकर बच्चों का उत्साह और उनकी खुशी देखने लायक थी.

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका!

यूएई (UAE) के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया. इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक भी लगाया. बिहार की धरती के इस युवा सितारे ने अपनी ऐतिहासिक पारी से पूरे देश का मान बढ़ाया है. उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

वहीं, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वैभव की इस पारी के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा कि बिहार के गौरव वैभव सूर्यवंशी का एक और जबरदस्त प्रदर्शन. UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में, वैभव ने सिर्फ 28 गेंदों पर सेंचुरी बनाई, जो लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज है. इसके बाद उन्होंने 52 गेंदों पर डबल सेंचुरी बनाई. बिहार के इस युवा स्टार ने अपनी ऐतिहासिक पारी से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है.

रिपोर्ट: मनटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More